{"_id":"5f82f7a68ebc3e9bb15eeff2","slug":"ghaziabad1602418598","type":"story","status":"publish","title_hn":"सबमर्सिबल पंंपों के कनेक्शन काटने के विवाद में आरडब्ल्यूए भी कूदी","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
सबमर्सिबल पंंपों के कनेक्शन काटने के विवाद में आरडब्ल्यूए भी कूदी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सबमर्सिबल पंंपों के कनेक्शन काटने के विवाद में आरडब्ल्यूए भी कूदी
विज्ञापन
- वेबिनार पर पदाधिकारियों ने रखी अपनी राय
- सोमवार में कनेक्शन न जुड़ने पर नगर आयुक्त से मिलेगा प्रतिनिधि मंडल
माई सिटी रिपोर्टर
साहिबाबाद।
वसुंधरा-वैशाली के पार्कों में बिजली विभाग द्वारा सबमर्सिबल पम्पों के कनेक्शन काटने के विवाद में अब आरडब्ल्यूए के लोग भी कूद गए हैं। रविवार को आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों ने वेबिनार पर मीटिंग में अपनी राय रखी। लोगों ने नगर निगम और बिजली विभाग को एक दिन का समय देकर समाधान की मांग की है। सोमवार तक कनेक्शन न जुड़ने पर वसुंधरा का एक प्रतिनिधिमंडल नगर आयुक्त से मुलाकात करेगा।
सफाई मुहिम और आरडब्ल्यूए पदाधिकारी गिरीश शर्मा ने बताया कि बिजली विभाग ने बिना कोई सूचना के अचानक सबमर्सिबल पंपों के कनेक्शन काट दिए। इससे पार्कोंं में हरियाली को नुकसान होगा। जबकि कालोनी से सभी घरों से हाउस टैक्स और पानी समेत अन्य प्रकार के टैक्स जाते हैं। आकांक्षा भारद्वाज ने कहा कि पार्कों का रखरखाव नगर निगम की जिम्मेदारी है। विद्युत विभाग ने बिजली काटी यह दोनों सरकारी संस्थाओं में तालमेल की कमी को दर्शाता है। वहीं, अन्य लोगों ने भी सबमर्सिबल पंप का कनेक्शन जुड़वाने के लिए नगर निगम अधिकारियों से मिलकर ज्ञापन सौंपने की बात कही। समाधान न होने पर वसुंधरा-वैशाली का एक प्रतिनिधि मंडल नगर आयुक्त को ज्ञापन सौंपकर विरोध प्रदर्शन करने की रणनीति तैयार करेगा। लोगों ने चेतावनी दी कि यदि एक दिन में सभी पार्कों में कनेक्शन नहीं जोड़े गए तो आरडब्ल्यूए विरोध जाहिर करेगी। इस बीच राजेंद्र सिंह बिष्ट, अनूप श्रीवास्तव, अमित किशोर प्रवीन गुप्ता, मधुसूधन, सत्यप्रकाश आदि लोग मौजूद रहे।
----------------------------
सुमित कुमार
विज्ञापन