फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ठेला हटाने पर विवाद, घर में घुसकर परिवार को पीटा

ठेला हटाने पर विवाद, घर में घुसकर परिवार को पीटा

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2020 04:44 PM IST
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन
साहिबाबाद। खोड़ा के लोकप्रिय विहार में रास्ते से ठेला हटाने को लेकर शनिवार को विवाद हो गया। आरोप है कि आधा दर्जन से अधिक लोगों ने एक परिवार के घर में घुसकर मारपीट कर घायल कर दिया। मारपीट में महिलाओं समेत चार लोग घायल हुए हैं। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़ित परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर तीन को दबोच लिया। अन्य फरार आरोपियों की तलाश कर रही है।  खोड़ा के लोकप्रिय विहार में उमेश पांडेय परिवार के साथ रहते हैं। पुलिस को दी तहरीर में उन्होंने बताया कि उनका बेटा हर्ष 16 ठेली पर गोबर लेकर शनिवार शाम को फेंकने के लिए जा रहा था। इस दौरान पड़ोसी मुबारिक अपनी कार लेकर आ गया और ठेली हटाने को कहा। आरोप है कि इस दौरान मुबारिक ने उनके हर्ष के थप्पड़ मार दिए। वह भाग कर घर आया और परिजनों को जानकारी दी। आरोप है कि कुछ मिनट बाद ही मुबारिक कुछ अन्य साथियों के साथ उनके घर में घुस गया और मारपीट करने लगा। मारपीट देखकर किराएदार बीच बचाव कराने आया तो उनकी भी पिटाई कर दी। मारपीट के दौरान उमेश, उनकी बहन गंगा, बेटी भावना और किराएदार पवन का सिर फट गया। आसपास के अन्य लोगों को आता देखकर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को गाजियाबाद के एमएमजी अस्पताल ले जाया गया। पीड़ित परिजनों ने मुबारिक, उसके पिता बसरूद्दीन, राहुल, कमरूददीन, शहीद, पप्पू, गुड्डू के खिलाफ नामजद तहरीर दी। इंस्पेक्टर खोड़ा नीरज कुमार ने बताया कि मारपीट, बलवा, जान से मारने की धमकी समेत अन्य कई धाराओं में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कमरूद्दीन, शहीद  को गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन
पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे घटना की जानकारी होने के बाद अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा के जिलाअध्यक्ष जयंत शर्मा, खोड़ा इकाई के अध्यक्ष रूपचंद तिवारी पीड़ित परिवार से मिलने के लिए पहुंचे। उन्होंने परिवार के साथ खड़े रहने की बात कही। साथ ही पुलिस के आलाधिकारियों से मुलाकात कर न्याय दिलाने की बात करने को कहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed