फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   समस्या जीवन का हिस्सा, इसे तनाव न बनने दें

समस्या जीवन का हिस्सा, इसे तनाव न बनने दें

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2020 04:15 PM IST
विज्ञापन
माइ सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन
गाज़ियाबाद। केन्द्रीय आर्य युवक परिषद ने रविवार को "सकारात्मक जीवन शैली" विषय पर आर्य गोष्ठी का आयोजन किया। इस मौके पर मुख्य वक्ता डॉ राजेश बत्रा ने कहा कि शायद ही ऐसा कोई व्यक्ति होगा जिसके पास कोई समस्या न हो।समस्या जीवन का हिस्सा है,इससे घिरे रहने से तनाव भी होता है, इसलिए समस्या से ज्यादा समाधान पर ध्यान देना चाहिए। केन्द्रीय आर्य युवक परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल आर्य ने कहा कि आजकल लोग अपने कार्यो में इतना व्यस्त रहते हैं कि खुद के लिए ही समय नहीं निकाल पाते है। जिसके कारण से वह अकेलेपन,कैंसर, डिप्रेशन, हार्ट डिजीज, स्ट्रेस, डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर, मोटापा,आँखों में दिक्कत,सर दर्द जैसी समस्याएँ के चपेट में आ जाते है।
अध्यक्षता करते हुए यशपाल यश ने कहा कि यदि हम ये तय कर लें कि दिन भर हम जो भी सोचेंगे, अच्छा ही सोचेंगे तो निश्चित ही हमारा दिन अच्छा जाएगा। प्रान्तीय महामंत्री प्रवीण आर्य ने कहा आजकल की बदलती जीवन शैली के कारण लोग जंक फ़ूड की तरफ काफी आकर्षित हो रहे है। लगातार जंक फ़ूड का सेवन कर रहे है यह जानते हुए कि यह खाना यानी रोगों को बुलावा देना है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से आचार्य अखिलेश्वर आर्य ,आनंदप्रकाश आर्य,देवेन्द्र गुप्ता,देवेन्द्र भगत,सुरेन्द्र शास्त्री,ओम सपरा,राजेश मेहंदीरत्ता आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed