फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   दर्जनभर कारों को निशाना बना चोरों ने उड़ाई बैटरियां

दर्जनभर कारों को निशाना बना चोरों ने उड़ाई बैटरियां

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2020 08:03 PM IST
विज्ञापन
फोटो सहित..........
विज्ञापन
- विजयनगर सेक्टर-9 एफ-ब्लॉक में घर के बाहर खड़ी कारों को बनाया निशाना माई सिटी रिपोर्टर गाजियाबाद। विजयनगर सेक्टर-9 के एफ-ब्लॉक में बृहस्पतिवार रात चोरों ने घरों के बाहर खड़ी दर्जनभर कारों को निशाना बनाते हुए उनकी बैटरियां चोरी कर लीं। सुबह को कार स्टार्ट न होने पर पीडि़तों को घटना का पता चला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल के बाद केस दर्ज किया। पुलिस का कहना है कि मकानों के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखी जा रही है।................ विजयनगर सेक्टर-9 एफ -ब्लॉक में रहने वाले पीयूष गौड़, निसित गर्ग और फारूख के अलावा दर्जनभर लोगों की कारें घरों के बाहर खड़ी हुई थी। बृहस्पतिवार रात चोर गाडिय़ों की बैटरियां चुरा ले गए। सुबह होने पर गाडिय़ों से बैटरी चोरी होने का पता कार स्वामियों के अलावा अन्य लोगों को चला तो मामला पुलिस तक पहुंचा। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबहीन क पुलिस का कहना है कि चोरों के पास निश्चित रूप से कार रही होगी। जिसमें वह बैटरी रखकर ले गए हैं।
विज्ञापन
पूर्व में भी हुई है कारों से बैटरी चोरी, पकड़े गए हैं चोर.......... कारों से बैटरी चुराने का मामला कोई नया नहीं है, जबकि इससे पूर्व भी चोर विजयनगर के अलावा साहिबाबाद, इंदिरापुरम, लोनी आदि क्षेत्रों में भी कारों से बैटरी चुरा चुके हैं। पुलिस ने वारदात को अंजाम देने वाले चोरों को पकड़ कर जेल भी भेजा है। इसके बावजूद कारों से बैटरी चोरी होना लगातार जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed