फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   लोनी थानाध्यक्ष पर कार्रवाई से व्यापारी खुश

लोनी थानाध्यक्ष पर कार्रवाई से व्यापारी खुश

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2020 05:38 PM IST
विज्ञापन
लोनी थानाध्यक्ष पर कार्रवाई से व्यापारी खुश
विज्ञापन
- राष्ट्रीय व्यापार मंडल ने बैठक में कई चर्चा माई सिटी रिपोर्टर गाजियाबाद। रमतेराम रोड पर शुक्रवार को राष्ट्रीय व्यापार मंडल की बैठक आयोजित की गई। इस दौरान व्यापारियों ने लोनी के थाना इंचार्ज पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा की गई कार्रवाई का स्वागत किया गया। लोनी में बढ़ते अपराधों को लेकर व्यापारियों ने चंद दिन पहले व्यापारियों ने कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर थानाध्यक्ष को हटाने की मांग की थी। बैठक की अध्यक्षता पंडित अशोक भारतीय और संचालन प्रवीण बत्रा ने किया। राष्ट्रीय व्यापार मंडल ने जनपद में बेखौफ अपराधियों पर रोक लगाकर कानून में सुधार और जिले को अपराध मुक्त करने की मांग की। व्यापारियों ने कहा कि ऐसे विवादित थानाध्यक्ष को मेरठ मंडल से बाहर किया जाए। लोनी थानाध्यक्ष के हटाने पर वहां दोबारा से जनता में पुलिस का विश्वास कायम होगा और अपराधियों का मनोबल टूटेगा।
लोनी में अपराध रोकने के बजाय चर्चित विवादों से नाता बनाने वाले लोनी थानाध्यक्ष विजेंद्र बढ़ाना को हटाकर लोनी में अपराधियों को चेतावनी दी गई है। बैठक में संदीप त्यागी रस्म, राजेश वर्मा, हिमांशु शर्मा, राजेश अग्रवाल, प्रशांत पटेल, मोहित शर्मा, वीरेंद्र कंडेरे, गौरव, चिंटू, अनुराग चौधरी, वेद प्रकाश शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed