फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   खोड़ा में पेयजल व्यवस्था के लिए डीएम को सौंपा ज्ञापन

खोड़ा में पेयजल व्यवस्था के लिए डीएम को सौंपा ज्ञापन

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2020 05:38 PM IST
विज्ञापन
खोड़ा में पेयजल व्यवस्था के लिए डीएम को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन
- खोड़ा एसोसिएशन के लोग लगातार दे रहे अधिकारियों को मांग पत्र  माई सिटी रिपोर्टर साहिबाबाद।  खोड़ा नगर पालिका परिषद क्षेत्र में पेयजल व्यवस्था को लेकर एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने डीएम अजय शंकर पांडेय को ज्ञापन सौंपा। खोड़ा एसोसिएशन ने डीएम से पालिका क्षेत्र में पानी की खराब व्यवस्था और लोगों के दिल्ली-नोएडा से पानी लाने की भी बात कही। वहीं, अवैध बोरिंग से भू-जल स्तर के लगातार गिरने पर डीएम के सक्षम चिंता भी जाहिर की गई। 
एसोसिएशन के गणेश नौटियाल ने बताया कि खोड़ा कालोनी के लोगों को पानी के लिए बीते कई वर्षों से इंतजार करना पड़ रहा है। इलाके की करीब 10 लाख की आबादी अंडरग्राउंड पानी पर निर्भर है। लेकिन खोड़ा में अवैध आरओ प्लांट से लगातार पानी का स्तर गिरता जा रहा है। जिसका खामियाजा कई कालोनियों के लोगों को उठाना पड़ रहा है। यहां पर पानी का भू-स्तर 300 से 400 फुट नीचे तक पहुंच चुका है। आने वाले दिनों में यह स्थिति और भी ज्यादा गंभीर हो सकती है। बताया कि खोड़ा के लोग दिल्ली और नोएडा में जाकर मजबूरी में पानी भरकर अपना गुजारा करते हैं। इसके लिए उन्हें घंटों लाइन में इंतजार करना पड़ता है। जबकि पालिका की तरफ से सप्लाई का कोई समय नहीं है। उन्होंने डीएम को ज्ञापन सौंपकर जल्द से जल्द पानी की व्यवस्था कराने की मांग की। इस बीच हरीश चंद्र जोशी, श्याम सुंदर, सुनीता शर्मा ,रेखा राणा, अमित शर्मा, वीरेंद्र झा मौजूद रहे।
विज्ञापन
------------------------- सुमित कुमार 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed