{"_id":"5f8052988ebc3edc2069e386","slug":"ghaziabad1602245272","type":"story","status":"publish","title_hn":"पराली जलाने के लिए सीटू मैनेजमेंट फार क्राप रेजीडयू' पर जोर","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
पराली जलाने के लिए सीटू मैनेजमेंट फार क्राप रेजीडयू' पर जोर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन
गाजियाबाद। पराली जलाने से रोकने के लिए प्रमोशन ऑफ एग्रीकल्चर मैकेनाइजेशन फॉर इन सीटू मैनेजमेंट ऑफ क्राप रेजीडयू योजना के तहत किसानों को जागरूक किया जा रहा है। इस योजना के अंतगर्त खेतों में फसल अवशेष न जलाने वाले किसानों को कृषि यंत्रों पर अनुदान के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। इसके साथ ही किसानों का पंजीकरण कराने के लिए भी जागरूक किया जा रहा है। कृषि यंत्रों में रोटावीटर, हैप्पी सीडर, पैडी स्ट्रा चॉपर, मलचर, श्रब मास्टर कटर आदि शामिल हैं। गांव में कृषि यंत्रों की खरीद के लिए जागरूकता कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। इसका सबसे बड़ा कारण है कि किसान खेतों में पराली को ना जलाएं और इन यंत्रों से खेतों में ही पराली का निस्तारण करें। इसके लोए कृषि विभाग यंत्रों की खरीद पर किसानों को अनुदान भी उपलब्ध करा रहा है।
खेतों में फसल अवशेष न जलाने वाले किसानों को प्रोत्साहित करने के लिए कृषि विभाग ने यह नई योजना बनाई गई है। बता दे कि पिछले एक महीने से कृषि विभाग किसानों को पराली न जलाने के प्रति जागरूक कर रहा है। इसके लिए तहसील व ब्लॉक स्तर पर आयोजित गोष्ठियां आयोजित की जा रही हैं। वहीं विभागीय अधिकारियों के सख्त निर्देश हैं कि यदि कोई किसान खेतों में फसलों के अवशेष जलाता पाया जाए तो उस पर जुर्माना वसूलने की कार्रवाई की जाए। पराली न जलाने वाले किसानों को प्रोत्साहित करने की भी योजना बनाई जा रही है।
...................................................
एक यंत्र की खरीद पर 50 और तीन यंत्रों की खरीद पर 80 फीसद अनुदान:—
फसल अवशेष को मिट्टी में मिलाने व खाद्य में तब्दील करने वाले यंत्र किसान को अनुदान पर मुहैया कराए जा रहे हैं। पंजीकृत किसान कृषि यंत्र रोटावेटर, हैप्पी सीडर पैडी स्ट्रा चॉपर, थ्रेडर, श्रब मास्टर, रिवर्सिबल, जीरो सीड कम फर्टिलाइजर ड्रिल, सुपर स्टॉ मैनेजमेंट सिस्टम जैसी मशीन को भारत सरकार द्वारा अधिग्रहीत कंपनी से खरीद सकता है। किसानों को इन मशीनों की खरीद पर 50 से 80 फीसद तक अनुदान दिया जाएगा। एक कृषि यंत्र खरीदने वाले किसानों को 50 फीसद और तीन या उससे ज्यादा कृषि यंत्र एक साथ खरीदने वाले किसानों को 80 फीसद तक अनुदान दिया जाएगा। इसके अलावा एफपीओ के तहत रजिस्टर्ड किसानों को भी 80 फीसदी का अनुदान दिया था रहा है।
विज्ञापन
.....................
किसानों को पराली जलाने से रोकने के लिए जागरूक किया जा रहा है। प्रोमेशन ऑफ एग्रीकल्चर मैकेनाइजेशन फॉर इन सीटू मैनेजमेंट ऑफ क्रॉप रेडीजयू योजना के तहत कृषि यंत्र खरीदने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है।
डा वीरेंद्र कुमार, उप निदेशक कृषि
विज्ञापन
विज्ञापन