फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद से साप्ताहिक बंदी हटाने की मांग

मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद से साप्ताहिक बंदी हटाने की मांग

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2020 04:39 PM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद से साप्ताहिक बंदी हटाने की मांग
विज्ञापन
- राष्ट्रीय व्यापार मंडल ने सांसद को सौंपा ज्ञापन - उद्योग व्यापार मंडल साहिबाबाद ने सीएम को लिखा पत्र माई सिटी रिपोर्टर साहिबाबाद।  त्योहारों के मद्देनजर उद्योग व्यापार मंडल साहिबाबाद विधानसभा ने मुख्यमंत्री से और राष्ट्रीय व्यापार मंडल ने राज्यसभा सांसद से साप्ताहिक बंदी खत्म करने की मांग की है। दोनों संगठनों ने कोरोना वैश्विक महामारी के दौरान हुए नुकसान को लेकर चिंता जताई गई है। वहीं राष्ट्रीय व्यापार मंडल ने कानून और प्रकाश व्यवस्था को लेकर भी ऐक्शन की मांग की। राष्ट्रीय व्यापार मंडल के प्रभारी अशोक भारती की अध्यक्षता में लाजपत नगर व्यापार मंडल के व्यापारियों ने शुक्रवार को राज्यसभा सांसद अनिल अग्रवाल से मुलाकात की। सभी ने सांसद को ज्ञापन सौंपा। जिसमें कहा गया कि करोना वैश्विक महामारी के कारण व्यापारी वर्ग को आजीविका चलाने के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। मगर अब त्योहार के सीजन में साप्ताहिक बंदी को खत्म कर व्यापारियों को राहत दी जाए। इसके अलावा व्यापारियों में भय को दूर करने के लिए कानून व्यवस्था को दुरुस्त कराने व साफ-सफाई के अलावा स्ट्रीट पोल की लाइटों को ठीक कराया जाए। जिससे अंधेरे का फायदा उठाकर बदमाश किसी व्यापारी के साथ घटना को अंजाम न दे पाएं। इस बीच मोहित शर्मा ,प्रशांत पटेल, हिमांशु शर्मा, अशोक भारती ,प्रवीण बत्रा, वीरेंद्र कंडेरा ,संदीप त्यागी, हरिओम त्यागी मौजूद रहे। 
विज्ञापन
उद्योग व्यापार मंडल ने लिखा सीएम को पत्र ः संगठन के विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष विकास अग्रवाल ने सीएम को लिखे पत्र में मांग की कि त्योहारों के सीजन में दुकानें खोलने और बंद करने के समय में बदलाव किया जाए। इसके साथ ही साप्ताहिक बंदी को खत्म कर व्यापारियों को भारी नुकसान से राहत दी जाए। उनका कहना है कि टीएचए के सैंकड़ों व्यापारियों को कोरोना के दौरान दुकानें बंद होने से बड़ा नुकसान हुआ था। जबकि कर्मचारियों की सैलरी और बिजली बिल समेत अन्य खर्चे निकालने में भी काफी दिक्कत झेलनी पड़ी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
-------------------------- सुमित कुमार
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed