फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   हाईब्लड प्रेशर खतरे का संकेत

हाईब्लड प्रेशर खतरे का संकेत

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2020 04:28 PM IST
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन
गाजियाबाद। केन्द्रीय आर्य युवक परिषद के तत्वावधान में "जीवन शैली और हाई ब्लड प्रेशर" विषय पर गूगल मीट पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान डॉ0 सुनील रहेजा ने बताया कि हाईब्लड प्रेशर खतरे का संकेत है। हाईब्ल्ड प्रेशर की रीडिंग 140/90 या अधिक दर्शाती है तो खतरे का संकेत है। 120/80 से नीचे की रीडिंग को सामान्य माना जाता है। उन्होंने कहा कि जैसे-जैसे व्यक्ति की आयु बढ़ती है,उसको उच्च रक्तचाप की संभावना बढ़ जाती है। योग व नियमित व्यायाम द्वारा वजन कम करके,स्वस्थ व पौष्टिक आहार,दैनिक दिनचर्या में नमक व कैफीन की मात्रा को कम करने का परामर्श दिया। राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल आर्य ने कहा कि हाई बीपी की समस्या पिछले कुछ वर्षों में बढ़ी है। योग, प्राणायाम, व्यायाम व जीवन शैली में सकारात्मक परिवर्तन कर रोगप्रतिरोधक क्षमता का विकास कर इस प्रकार के रोगों से बचा जा सकता है। प्रान्तीय महामंत्री प्रवीण आर्य ने कहा कि भागदौड़ भरी जीवन शैली में फास्ट फूड और शारीरिक परिश्रम की कमी अनेक रोगों का कारण है। इस दौरान मुख्य रूप से आचार्य महेन्द्र भाई, के के यादव,आनंदप्रकाश आर्य, प्रकाशवीर शास्त्री,देवेन्द्र गुप्ता, देवेन्द्र भगत, सुरेन्द्र शास्त्री, ओम सपरा, महेन्द्र नागपाल,विजय हंस, संतोष शास्त्री आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed