फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   रेलवे में नौकरी के नाम पर युवक से ठगे 5.6 लाख रुपये

रेलवे में नौकरी के नाम पर युवक से ठगे 5.6 लाख रुपये

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। अनूपशहर थाना क्षेत्र के राजौर गांव निवासी शान मोहम्मद से रेलवे में नौकरी के नाम पर आरोपियों ने 5.6 लाख रूपये ठग लिए। पीडि़त को नियुक्ति पत्र भी दिया गया और ट्रेनिंग के लिए लेटर भी दिया गया। जब पीडि़त कोलकाता के रेलवे स्टेशन पर ट्रेनिंग करने के लिए पहुंचा तो उसे अपने साथ हुई ठगी का पता चला। जिसके बाद पीडि़त ने आरोपियों से अपनी रकम वापस मांगी। आरोप है कि अब रकम के बदले उसे हत्या की धमकी दी जा रही है। पीडि़त ने मामले में एसएसपी को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
गांव राजौर निवासी शान मोहम्मद पुत्र नूरमोहम्मद ने एसएसपी को दिए शिकायती पत्र में बताया कि उसके समीप के गांव ढोला निवासी एक युवक भारतीय रेलवे में ग्रुप-डी में नौकरी करता है। वर्तमान में उसकी ड्यूटी लखनऊ के एक रेलवे स्टेशन पर चल रही है। मार्च 2010 में यह युवक अपने दो अन्य साथियों के साथ शान मोहम्मद के घर पर आया। उसने आश्वासन दिया कि वह शान मोहम्मद की नौकरी रेलवे में लगवा देगा। इसके लिए सात लाख रुपये खर्च करने होंगे। जिसके बाद शान मोहम्मद के पिता नूर मोहम्मद ने शुरुआत में ढाई लाख रुपये आरोपियों को दे दिए। इसके बाद जुलाई माह में उन्होंने नियुक्ति पत्र दिया और बाकी की पूरी रकम ले ली। इसके अलावा अन्य खर्च भी लिया था। नियुक्ति पत्र देकर आरोपियों ने उसे कोलकता के एक रेलवे स्टेशन पर ट्रेनिंग करने के लिए भेज दिया। यहां पर युवक ने मिले डाक्यूमेंटस दिखाए तो सभी फर्जी निकले। इसके बाद उसे वापस उसके घर भेज दिया गया। पीडि़त ने रुपये वापस मांगे तो 50 हजार वापस कर दिए। बाकी रकम पांच लाख 62 हजार रुपये अभी भी वापस नहीं किए हैं। एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि इस मामले की गंभीरता से जांच की जाएगी। हो सकता है जिले में कोई गिरोह इस तरह का काम कर रहा हो। मामले की जांच एसपी देहात को सौंपी गई है। जांच के बाद प्रकरण में अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed