फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   उधार के रुपयों का तगादा किया तो जान से मारने की धमकी

उधार के रुपयों का तगादा किया तो जान से मारने की धमकी

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2020 09:57 PM IST
विज्ञापन
उधार के रुपयों का तगादा किया तो जान से मारने की धमकी रिपोर्ट दर्ज करने का आदेश
विज्ञापन
माय सिटी रिपोर्टर  गाजियाबाद। विजय नगर थाना क्षेत्र में उधार के दिए गए रुपये वापस मांगने पर जान से मारने की धमकी दी। विजय नगर थाना एवं एसएसपी से शिकायत करने के बाद भी कोई कार्यवाही नहीं हुई। अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत ने पीड़ित की फरियाद पर मुकदमा दर्ज कर जांच करने का आदेश दिया है।
विजय नगर क्षेत्र के सर्वोदय कॉलोनी निवासी संजय टेंट का कारोबार करते थे 2018 में प्रताप बिहार निवासी ओम प्रकाश राघव से मुलाकात हुई। ओमप्रकाश ने संजय से बताया कि वह फ्लैट बनाने का कार्य करते हैं। अगर चाहे तो वह पार्टनरशिप में काम कर सकता है। ओमप्रकाश के झांसे में आकर संजय ने अपना टेंट का सारा सामान बेच दिया। उससे मिले छह लाख रुपये संजय ने ओमप्रकाश राघव, नितिन सेठी, धर्मेंद्र और ईशा के साथ काम करने के लिए दे दिया। ओमप्रकाश का आरोप है कि 2 महीने बाद 15- 15 हजार रुपये दिए। इसके अलावा पैसे वापस करने के नाम पर चेक दिए। बैंक में सभी चेक बाउंस हो गए। इस बारे में जब चारों लोगों से बात की तो आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी। मामले की शिकायत विजय नगर थाने में की गई। आरोप है कि पुलिस ने कोई कार्यवाही नहीं की। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed