{"_id":"5f7c9ae08ebc3e67a033549e","slug":"ghaziabad1602001632","type":"story","status":"publish","title_hn":"डाक्टर व महिला थाने का कांस्टेबल सहित 185 संक्रमित","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
डाक्टर व महिला थाने का कांस्टेबल सहित 185 संक्रमित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डाक्टर व महिला थाने का कांस्टेबल सहित 185 संक्रमित
विज्ञापन
- आठ परिवार के 32 लोग संक्रमित
माई सिटी रिपोर्टर
गाजियाबाद। जिला अस्पताल के डाक्टर, महिला थाने में तैनात कांस्टेबल व आठ परिवार के 32 मरीजों सहित कोरोना संक्रमण के 185 नए मरीजों की पुष्टि हुई है। 143 लोगों को संक्रमण मुक्त होने के बाद डिस्चार्ज किया गया है। अब तक जिले में संक्रमित मरीजों की संख्या 15326 हो चुकी है। इनमें से अभी तक 13421 डिस्चार्ज हो चुके हैं,। 1826 संक्रमित मरीजों का अलग-अलग प्राइवेट, सरकारी एवं होम आइसोलेशन में इलाज चल रहा है। अब तक संक्रमण की चपेट में आने से 79 लोगों के मौत की पुष्टि प्रशासन ने की है। मंगलवार को संक्रमित मरीजों में सिर्फ 12 लोग बुखार व सांस से परेशान होने पर भर्ती किए गए हैं, जबकि अन्य मरीज होम आइसोलेशन एवं प्राइवेट अस्पताल में भर्ती हैं।
संक्रमित मरीजों में राम प्रस्थ में 63 वर्षीय दादा, एक साल का पोता व पुत्रवधू, शालीमार गार्डन में दो परिवार में पति-पत्नी व बेटा समेत छह लोग, इंदिरापुरम में मां-बेटी, वैैशाली में पति-पत्नी व बेटा, गोविंदपुरी में दादा, पोती व बेटा, वसुधंरा में बुजुर्ग पिता व बेटा, एक अन्य परिवार में पति-पत्नी व बेटा सहित अन्य लोग संक्रमण की चपेट में आए हैं।
----------
आशुतोष यादव
विज्ञापन