फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   पार्षद का टिकट दिलाने के नाम पर महिला पर ठगी का आरोप

पार्षद का टिकट दिलाने के नाम पर महिला पर ठगी का आरोप

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2020 09:57 PM IST
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन
साहिबाबाद। टीलामोड़ थाना क्षेत्र की एक कालोनी निवासी व्यक्ति से पार्षद का टिकट दिलाने के नाम पर महिला द्वारा लाखों रुपये ठगी का मामला सामने आया है। साथ ही महिला पर उनके नाम से लोन लेने का भी आरोप है। रुपये वापस मांगने पर जान से मारने की धमकी दी जा रही है। पीड़ित ने कोर्ट के आदेश पर मां-बेटे समेत पांच लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
टीलामोड़ थाना क्षेत्र की कालोनी निवासी एक व्यक्ति का आरोप है कि उन्होंने 2017 में डीएलएफ कालोनी में रहने वाली एक महिला पर पार्षद का टिकट दिलाने के नाम पर कई लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। आरोप है कि एक परिचित के जरिए भोपुरा के रहने वाले पीड़ित महिला के संपर्क में आए थे। महिला ने उन्हें एक पार्टी से पार्षद का टिकट दिलाने का दावा किया। इसके नाम पर कई लाख रुपये ले लिए। जबकि उन्हें टिकट भी नहीं मिला। पीड़ित का आरोप है कि महिला ने एक मकान का लोन भी उनके नाम पर करा लिया। पीड़ित का आरोप है कि जब रुपये मांगे तो उन्हें धमकी दी जा रही है। पीड़ित ने कोर्ट के आदेश पर मां-बेटे समेत पांच लोगों पर धोखाधड़ी समेत व अन्य कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है। एसएचओ टीलामोड़ रणसिंह का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज करमामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed