फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   नालियों को आपस में जोड़ना भूले इंजीनियर बढ़ी लोगों की परेशानी

नालियों को आपस में जोड़ना भूले इंजीनियर बढ़ी लोगों की परेशानी

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2020 07:48 PM IST
विज्ञापन
नालियों को आपस में जोड़ना भूले इंजीनियर बढ़ी लोगों की परेशानी
विज्ञापन
- नालियों ने जोड़े न जाने से सड़क पर बह रहा पानी माई सिटी रिपोर्टर साहिबाबाद।  मोहन नगर जोन के जनकपुरी में और सी ब्लॉक शालीमार गार्डन में आंध्र बैंक चौराहे से भाटी चौक तक नालों के निर्माण का कार्य चल रहा है। इस बीच जनकपुरी से आने वाली नाली को सी ब्लॉक शालीमार गार्डन की नाली से नहीं जोड़ा गया है जा कि आंध्रा बैंक के सामने वाली गली में जुड़ती है। आगे तो नालियों का निर्माण हो रहा है जबकि आंध्रा बैंक के सामने वाली गली में अभी तक भी दोनों ओर की नालियां कच्ची है, जिसकी वजह से लोगों की परेशानी बढ़ गई है।
स्थानीय लोगों की शिकायत है कि सी ब्लॉक के नालों का मुख्य बहाव जनकपुरी की ओर से आता है। जनकपुरी और सी ब्लॉक को जोड़ने वाली नाली दोनों तरफ कच्ची पड़ी है जिसका बहाव सड़कों पर बिखर जाता है। लोगों का कहना है कि  जिन नालियों पर काम हो रहा है उनके बनने के बाद इस सड़क पर गंदे पानी का बिखराव और अधिक हो जाएगा क्योंकि ज्वाइंट नाला अभी तक कच्चा ही है। इसके साथ ही एक साथ लेवल न मिलने  कारण लोगों को हमेशा ही परेशानी का सामना करना पड़ेगा। स्थानीय लोगों ने पूरे मामले की शिकायत  मुख्य अभियंता से की है और जल्द से जल्द इस ज्वाइंट नाले का निर्माण करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed