फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   डॉट कॉम के लिए नहीं...... मोहल्ले से हुई थी मुखबिरी, पुलिस के रडार पर आया आरोपी

डॉट कॉम के लिए नहीं...... मोहल्ले से हुई थी मुखबिरी, पुलिस के रडार पर आया आरोपी

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2020 07:48 PM IST
विज्ञापन
- मोदीनगर में कारोबारी के घर 53 लाख की डकैती का मामला
विज्ञापन
- पुलिसकर्मी बनकर घर में घुसे थे बदमाश, गन प्वाइंट पर की थी लूटपाट माई सिटी रिपोर्टर गाजियाबाद। मोदीनगर थानाक्षेत्र के किदवई नगर में पुलिसकर्मी बनकर डकैती डालने के मामले में पुलिस को अहम लीड हाथ लगी है। सूत्रों के मुताबिक डकैतों को कारोबारी के मोहल्ले से ही मुखबिरी हुई थी। बताया जा रहा है कि पुलिस ने उसे ट्रेस कर लिया है और उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। पुलिस अफसरों की मानें तो घटना का जल्द ही खुलासा कर दिया जाएगा।................ बता दें कि गत 2 अक्टूबर की तड़के 3:30 बजे पुलिस बनकर आए बदमाशों ने किदवई नगर निवासी कारोबारी समीर के घर डाका डाला था। बदमाशों में एक व्यक्ति दरोगा तो दूसरा सिपाही की वर्दी में था, जबकि तीन बदमाश सादा कपड़ों में थे। बदमाशों ने समीर के भांजे शावेज द्वारा एटीएम लूट करने और लूट की रकम घर में रखी होने की बात कहकर तलाशी के लिए घर खुलवाया था। पुलिसिया अंदाज में घर का कोना-कोना खंगाल डाला था। दो बच्चों की दरांत से गर्दन काटने की धमकी देकर बदमाश घर में रखे 50 लाख के जेवर और ढाई 10 लाख रुपये कैश लूट कर फरार हो गए थे।
विज्ञापन
कारोबारी के भांजे और स्थानीय सभासद का नाम लेने पर गहराया शक........... डकैत कारोबारी के भांजे का नाम लेकर घर में घुसे। साथ ही कारोबारी द्वारा सर्च वारंट मांगने पर बदमाशों ने स्थानीय सभासद का नाम लेकर पुलिस टीम के बाकी पुलिसकर्मियों के वहां होने की बात कही थी। डकैतों की इसी बात से पुलिस को शक गहरा गया कि स्थानीय स्तर से ही कारोबारी को लेकर मुखबिरी की गई है। जांच-पड़ताल और सर्विलांस टीम की मदद से सामने आया है कि कारोबारी के मोहल्ले से ही डकैतों को मुखबिर की गई थी। यहां तक की मुखबिरी करने वाले व्यक्ति का नाम भी प्रकाश में आ गया है, जिसकी तलाश में दबिश दी जा रही है। पुलिस का कहना है कि उसकी गिरफ्तारी के बाद घटना में शामिल बदमाशों का पता चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed