{"_id":"5f7c7cc38ebc3e9bf96c4de7","slug":"ghaziabad1601993923","type":"story","status":"publish","title_hn":"गरिमा गार्डन में 8.18 लाख रुपये से सड़क-नाली का काम पूरा","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
गरिमा गार्डन में 8.18 लाख रुपये से सड़क-नाली का काम पूरा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गरिमा गार्डन में 8.18 लाख रुपये से सड़क-नाली का काम पूरा
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
साहिबाबाद। गरिमा गार्डन के आई ब्लॉक में मंगलवार को नाली व इंटरलॉकिंग टाइल्स से सड़क बनाने का काम पूरा हो गया। नगर निगम द्वारा यह कार्य 8.18 लाख रुपये की लागत से कराया गया है। पार्षद ने नारियल फोड़कर उद्घाटन किया।
पार्षद तेजपाल राणा ने बताया कि आई ब्लॉक में रुखसाना वाली गली पिछले कई वर्षो से कच्ची बनी हुई थी। गली में मेन रोड के नाले से पानी बैक मारने के बाद जलभराव हो जाता था। इससे स्थानीय लोगों को काफी बदबू और गंदगी झेलनी पड़ती थी। इसको लेकर लोग काफी समय से सड़क निर्माण की मांग कर रहे थे। इंटरलॉकिंग टाइल्स से निर्माण कार्य पूरा हो गया। गली की लंबाई करीब 100 मीटर है। पूजा पाठ के बाद लोगों को मिठाई भी बांटी गईं।
------------------------------
सुमित कुमार
विज्ञापन