फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   दावों के बावजूद लोहा मंडी में सुरक्षा है शून्य

दावों के बावजूद लोहा मंडी में सुरक्षा है शून्य

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2020 06:59 PM IST
विज्ञापन
फोटो सहित
विज्ञापन
--- दावों के बावजूद लोहा मंडी में सुरक्षा है शून्य - 2000 से अधिक हैं छोटे बड़े कारोबारी - पिछले 2 महीनों में बढ़ी हैं चोरी की वारदातें माई सिटी रिपोर्टर गाजियाबाद। तमाम दावों के बावजूद जिले के औद्योगिक क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम मुस्तैद नहीं है। आलम यह है कि बदमाशों के हौंसले बुलंद हैं और उद्यमियों, व्यापारियों के साथ आए दिन वारदातें हो रही हैं। मंगलवार को अमर उजाला ने यूपीएसआईडीसी द्वारा विकसित किए गए लोहा मंडी क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया तो कहीं भी पुलिस तैनात नहीं दिखाई दी। कारोबारियों का भी कहना है कि सुरक्षा को लेकर कई बार उच्च अधिकारियों से वार्ता हुई है लेकिन व्यवस्थाएं जस की तस हैं। पिछले दो महीनों में लोहा मंडी क्षेत्र में चोरी की वारदातें भी बढ़ी हैं। पिछले दिनों चोरों ने नौ लाख रुपए कीमत के लोहे के एंगल से भरे ट्रैक्टर ट्रॉली को चोरी कर लिया था, हालांकि एक दिन बाद ट्रैक्टर को मेरठ रोड से लावारिस हालत में बरामद किया गया था। ---- प्रवेश के सात रास्ते, किसी पर पुलिस नहीं: लोहा मंडी में आने-जाने के लिए सात गेट हैं। जीटी रोड से ये क्षेत्र बुलंदशहर रोड औद्योगिक क्षेत्र, कविनगर औद्योगिक क्षेत्र, विवेकानंदनगर से प्रमुख रूप से जुड़ा हुआ है। लोहा मंडी के सातों गेट पर पुलिस नहीं दिखी जबकि गश्त भी नजर नहीं आई। कारोबारियों का कहना है कि इतने बड़े क्षेत्र में एक या दो पुलिसकर्मी ही रहते हैं।
विज्ञापन
---- अवैध झुग्गियों और ट्रैक्टर-ट्रॉली से परेशान कारोबारी: लोहा मंडी में अवैध रूप से ट्रैक्टर और ट्रॉली, ट्रक खड़े किए जाते हैं। कारोबारियों का कहना है कि परिवहन विभाग में कई वाहनों का पंजीयन भी नहीं होता है। ऐसे में माल चोरी होने पर पता भी नहीं लगया जा सकता है। इसके अलावा पूरे लोहा मंडी क्षेत्र में अवैध झुग्गी-झोपड़ियों में बस्तियां भी बस गई हैं। जहां परिवारों के बीच असमाजिक तत्वों का डेरा रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
----- रात में नहीं जलती हैं स्ट्रीट लाइट्स: रात के समय में लोहा मंडी क्षेत्र में स्ट्रीट लाइट्स भी नहीं जलती हैं। रोड संख्या एक से सात के बीच कई जगह लाइट्स खराब पड़ी हैं और चोरों को लाइट्स खराब होने से अंधेरे का लाभ मिल जाता है।
----- क्या कहते हैं कारोबारी: एशिया की बड़ी मंडियों में जिले की लिहा मंडी की गिनती होती है लेकिन सुरक्षा और अन्य सुविधाओं में ये काफी पीछे है। - अंकित गुप्ता, कारोबारी ----- पिछले कुछ दिनों में क्षेत्र में चोरी की वारदातें अधिक हुई हैं। ऐसे में पुलिस गश्त बढ़ाए जाने की जरूरत है। - अनुराग अग्रवाल, कारोबारी ----- लोहा मंडी में असमाजिक तत्वों का जमावड़ा रहता है। सुरक्षा के लिए व्यापारियों ने ही गार्ड रखे हैं और सीसीटीवी लगवाए हैं। - मदनेश गर्ग, कारोबारी ----- लोहा मंडी क्षेत्र में सुविधाओं और सुरक्षा के बाबत कई बार संबंधित विभागों के अधिकारियों से वार्ता हुई है। फिलहाल सुरक्षा पर ध्यान दिए जाने की आवश्यकता है। - अतुल जैन, अध्यक्ष लोहा विक्रेता मंडल
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed