फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   टेंपो चोर गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार, तीन टेंपो बरामद

टेंपो चोर गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार, तीन टेंपो बरामद

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2020 06:59 PM IST
विज्ञापन
टेंपो चोर गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार, तीन टेंपो बरामद
टेम्पो चोर गिरोह के सदस्य विजयनगर पुलिस की गिरफ्त में - फोटो : Amar Ujala
फोटो सहित......
विज्ञापन
गाजियाबाद। विजयनगर पुलिस ने टेंपो चोर गिरोह का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी आमिर निवासी कैला भट्ठा और राजकुवर निवासी सरस्वती कॉलोनी साहिबाबाद का रहने वाला है। आरोपियों के कब्जे से चोरी के तीन टेंपो व एक फर्जी नंबर प्लेट बरामद हुई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ चोरी व धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। विजयनगर एसएचओ महावीर सिंह चौहान ने बताया कि पुलिस टीम सोमवार रात चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान ऑटो सवार दो युवक संदिज्ध हालात में घूमते मिले। आरोपियों से पूछताछ में पता चला कि उनके पास मौजूद ऑटो चोरी का है। एसएचओ के मुताबिक दोनों आरोपी टेंपो चोरी कर उन पर फर्जी नंबर प्लेट लगा लेते हैं। इसके बाद औने-पौने दामों में उन्हें कबाडिय़ों को बेच देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed