फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   दूसरे दिन भी जारी रहा कार्य का बहिष्कार

दूसरे दिन भी जारी रहा कार्य का बहिष्कार

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2020 06:58 PM IST
विज्ञापन
दूसरे दिन भी जारी रहा कार्य का बहिष्कार
विज्ञापन
- विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले दिया धरना माई सिटी रिपोर्टर गाजियाबाद। उप्र पावर कारपोरेशन प्रबंधन एवं विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के बीच मंगलवार को फिर वार्ता रखी गई। शाम को शुरू हुई वार्ता का नतीजा सात बजे तक नहीं आया था। इससे पहले समिति के बैनर तले दूसरे दिन भी विद्युत कर्मियों ने राजनगर में मुख्य अभियंता कार्यालय पर धरना दिया और कार्य का बहिष्कार किया।
समिति ने पूर्वांचल में निजीकरण के प्रस्ताव को वापस लिए जाने की मांग की है। इस मामले में शासन ने भी हस्तक्षेप की अपील विद्युत संगठनों ने की है। कार्य बहिष्कार के दौरान उपभोक्ताओं को परेशानी न हो इसके लिए बिजली उत्पादन गृहों, 765/400 केवी के विद्युत उपकेन्द्रो एवं प्रणाली नियंत्रण में शिफ्ट में कार्य करने वाले कार्य बहिष्कार में सम्मिलित नहीं किया गया है। संयोजक अनिल चौरसिया ने बताया कि लखनऊ में समिति और प्रबंधन के मध्य वार्ता जारी है। निजीकरण से जनता को भी नुकसान होगा, इसे देखते हुए पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के निजीकरण की प्रक्रिया को तत्काल निरस्त करने की मांग की है। इस मौके पर अवधेश कुमार, हिर्देश गोस्वामी, रामनारायण, अभिमन्यु, राज सिंह, शेर सिंह, ओपी तेवतिया, योगेंद्र लाखा, भुवनेश, दिलनवाज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
-----
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed