{"_id":"5f7c70fb8ebc3edc0f59d1c4","slug":"ghaziabad1601990907","type":"story","status":"publish","title_hn":"जांच बढ़ी तो कम हुई कोरोना संक्रमण दर","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
जांच बढ़ी तो कम हुई कोरोना संक्रमण दर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जांच बढ़ी तो कम हुई कोरोना संक्रमण दर
विज्ञापन
सितंबर में 4.86, अक्टूबर के पहले सप्ताह में 2.85
माई सिटी रिपोर्टर
गाजियाबाद। जांच दर बढ़ने के साथ ही संक्रमण की चपेट में आने वाले मरीजों की दर घटकर आधी हो गई है। सितंबर में 4.86 की संक्रमण दर अक्तूबर के पहले सप्ताह में घटकर 2.85 पर आ गई है। रिकवरी रेट भी 87.1 फीसदी हो गया है, जो सितंबर महीने में 84.34 फीसदी था। मौत का आंकड़ा भी घटकर 0.52 फीसदी हो गया है। कांटैक्ट ट्रेसिंग दर भी 97 फीसदी हो गई है।
अब तक जिले में 321978 लोगों के सैंपल की जांच की जा चुकी है। इनमें से 15326 लोग पॉजिटिव हुए हैं। व्यवस्थित इलाज मिलने से गंभीर मरीजों की संख्या में भी कमी आई है। वर्तमान में 970 मरीज होम आइसोलेशन में इलाज करा रहे हैं। अभी तक 3805 लोग होम आइसोलेशन में इलाज के बाद स्वस्थ हो चुके हैं। मार्च से अब तक सितंबर महीने में सबसे अधिक मरीजों की पुष्टि हुई है।
शुरुआत में पॉजिटिविटी रेट 10 प्रतिशत तक पहुंच गया था। 100 लोगों की जांच में 10 मरीजों की पुष्टि होती थी।
शासन से निर्देश जारी होने के बाद सरकारी एवं प्राइवेट अस्पतालों व बूथ पर छह हजार से अधिक जांच की जा रही है। जबकि सितंबर महीने में तीन हजार से चार हजार के बीच जांच की जा रही थी। सितंबर के पहले पांच दिनों में 12 हजार लोगों की जांच की गई थी, उसमें से 741 संक्रमित की पुष्टि हुई थी। अक्टूबर के पहले पांच दिन में 30 हजार से जांच में 897 पॉजिटिव मरीज मिले हैं। स्वास्थ्य अधिकारी ने कहा कि अक्टूबर के पांच दिनों में जांच की अपेक्षा पॉजिटिव आने वालों का प्रतिशत 2.85 है। सितंबर में 4.86 फीसदी तक पहुंच गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
-सितंबर-अक्टूबर के पहले पांच दिन संक्रमित व डिस्चार्ज
दिनांक - पॉजिटिव सितंबर व अक्टूबर - संक्रमण मुक्त सितंबर व अक्टूबर
1 - 113 - 202 - 144 - 88
2 - 122 - 146 - 78 - 161
3 - 183 - 175 - 395 - 385
4 - 156 - 212 - 87 - 229
5 - 167 - 162 - 234 - 119
------------
आशुतोष यादव