फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   फायर फाइटिंग सिस्टम अपडेट करने से पहले ही रेजिडेंट्स को हुई गलतफहमी

फायर फाइटिंग सिस्टम अपडेट करने से पहले ही रेजिडेंट्स को हुई गलतफहमी

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2020 06:13 PM IST
विज्ञापन
फायर फाइटिंग सिस्टम अपडेट करने से पहले ही रेजिडेंट्स को हुई गलतफहमी
विज्ञापन
- आरडब्ल्यूए ने कहा सिस्टम अपडेट कराने का नहीं मांगा गया किसी से पैसा - आरडब्ल्यूए के पास रखे एडवांस बजट से होगा खर्च - सोसायटी के लोगों को हुई गलतफहमी देने पड़ेंगे 10-10 हजार रुपये माई सिटी रिपोर्टर साहिबाबाद। महागुन मेंशन फेज वन में फायर फाइटिंग सिस्टम अपग्रेड करना है। इसके लिए रविवार को आरडब्ल्यूए द्वारा जीबीएम बुलाई गई लेकिन सभी लोग जीबीएम में नहीं पहुंचे। अब सोसायटी रेजिडेंट्स के बीच यह गलतफहमी हो गई कि उन्हें दस-दस हजार रुपये जमा करने होंगे। इसको लेकर सोसायटी में खेमेबाजी शुरू हो गई है। जबकि आरडब्ल्यूए का कहना है कि फायर फाइटिंग सिस्टम अपग्रेड करने के लिए वह अपने एडवांस बजट में से खर्च करेगी जो इन्हीं कामों के लिए होता है, इसका कोई बोझ रेजिडेंट पर नहीं पड़ेगा।
सोसायटी का फायर फाइटिंग सिस्टम करीब 15 वर्ष पूर्व लगाया गया था जो अब कार्य नहीं कर पाता। आरडब्लयूए अध्यक्ष शांतनु का कहना है कि किसी भी तरह के हादसे से बचने के लिए यह सिस्टम अपग्रेड करना बेहद जरूरी है। इसके लिए उन्होंने पंद्रह दिन पूर्व ही जीबीएम बुलाने का सर्कुलर जारी कर दिया था। सभी सदस्यों को लगातार सूचना दी जा रही थी, बावजूद जीबीएम में बहुत कम लोग पहुंचे। ऐसे में जो लोग थे उनकी मौजूदगी में फैसला लिया गया कि सोसायटी की फायर फाइटिंग सस्टिम अपग्रेड किया जाना है। इसका खर्च लगभग 30 से 35 लाख रुपये आएगा। वहीं सोसायटी निवासी मिलींद मनस्वी का कहना है कि फायर फाइटिंग सिस्टम बदलने के लिए प्रति हाउस 10 हजार रुपये का खर्च आएगा। लोगों को यह अतिरिक्त पैसे देने पड़ेंगे जिसके लिए सब अभी तैयार नहीं है। इस मामले में आरडबल्यूए अध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि किसी से भी कोई पैसा नहीं मांगा गया है।  आरडब्ल्यूए अध्यक्ष ने यह भी कहा कि यदि किसी को कोई संदेह है तो वह लोग खुद आकर उनसे मिल सकते हैं ताकि बातें स्पष्ट हो जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed