फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   शिप्रा कृष्णा विस्टा में कूड़े का ढेर, पीएम-सीएम से शिकायत

शिप्रा कृष्णा विस्टा में कूड़े का ढेर, पीएम-सीएम से शिकायत

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2020 05:31 PM IST
विज्ञापन
शिप्रा कृष्णा विस्टा में कूड़े का ढेर, पीएम-सीएम से शिकायत
विज्ञापन
- ट्विटर पर सांसद, डीएम, जीडीए, मेयर को भी की शिकायत - सोसायटी में गंदगी और बदबू से लोगों की जीना मुश्किल माई सिटी रिपोर्टर साहिबाबाद। इंदिरापुरम की शिप्रा कृष्णा विस्टा सोसायटी की पार्किंग में कूड़े का ढेर लगने से लोग परेशान हैं। आरोप है कि पिछले कई महीनों से कूड़े की सफाई नहीं हुई है। इससे सोसायटी के तमाम फ्लैटों में बदबू फैल रही रही है। समाधान न होने से गुस्साए एओए पाधिकारियों ने पीएम, सीएम, जीडीए ,डीएम, मेयर और मंडलायुक्त समेत अन्य अधिकारियों को ट्वीट कर शिकायत की दी है।   सोसायटी के एओए अध्यक्ष दीपक जालान का कहना है कि रखरखाव करने वाली मेंटेनेंस कंपनी ने सोसायटी का पूरा  कूड़ा पार्किंग में डालना शुरू कर दिया है। जबकि वहां सफाई न होने से पूरी जगह कूड़े का अंबर लग गया है। पिछले महीने भी सोसायटी के तमाम लोगों ने सफाई न होने पर गहरी नाराजगी जाहिर की थी। आरोप है कि समाधान का भरोसा देने के बावजूद मेंटेनेंस कंपनी ने सफाई नहीं कराई है। इससे लोगों को गंदगी व बदबू के बीच मजबूरी में रहना पड़ रहा है। वहीं, छोटे-छोटे बच्चों को क्लब हाउस के पास खेलने पर बीमारी लगने का भी डर रहता है। कूड़े की गंदगी में मच्छर भी पैदा हो रहे हैं। इसके बावजूद सोसायटी में फॉगिंग और सैनिटाइजेशन नहीं कराया गया। अध्यक्ष ने ट्वीट कर पीएम, सीएम समेत अन्य अधिकारियों से त्वरित कार्रवाई की मांग की है। 
विज्ञापन
शिप्रा इस्टेट लिमिटेड के मैनेजर रमेश मेहरा ने बताया कि कुछ दिनों पहले पेड़ों की छंटाई कराने के बाद उसकी कटिंग बाकी रह गई थी। उसे सुखाने के लिए ही पार्किंग एरिये में डाला गया। यदि हरी टहनियों को बाहर लेकर जाएंगे तो प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड के अधिकारी या अन्य विभाग चालान काट सकता है। साथ ही ज्यादा से ज्यादा कूड़ा कम वाहनें में ले जा सके। इसके लिए उसे सुखाया जा रहा है। जल्द ही कूड़े को वहां से साफ करा लिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
------------------------ सुमित कुमार
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed