फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   केंद्रीय आर्य परिषद ने आयोजित किया 100वां वेबिनार

केंद्रीय आर्य परिषद ने आयोजित किया 100वां वेबिनार

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2020 05:30 PM IST
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन
गाज़ियाबाद। केन्द्रीय आर्य युवक परिषद ने मंगलवार को एक आर्य गोष्ठी का आयोजन किया। केन्द्रीय आर्य युवक परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल आर्य ने कहा की परिषद अपने उदघोष "जहाँ नहीं होता कभी विश्राम, आर्य युवक परिषद है उसका नाम" को सार्थक कर रहा है। इस कोरोना महामारी में जहाँ लोग निराश व अकेलापन से हताश हो रहे थे परिषद ने ऑनलाइन वेबिनारों के माध्यम से सभी मे नई ऊर्जा का संचार करने का कार्य किया है।महापुरुषों की जयंती हो या कोई भी सामाजिक विषय सभी पर परिषद ने गोष्ठी का आयोजन किया है। मुख्य अतिथि रजनीश गोयनका(प्रधान,सनातन धर्म सभा) ने कहा कि कठिन परिस्थितियों में भी रास्ता ढूंढ कर जो समाज का कल्याण करने का कार्य करे वही सच्चे अर्थों में आर्य हैं। वैदिक विद्धवान आचार्य अखिलेश्वर (आनन्द धाम आश्रम,हरिद्वार) ने वेदों के मार्ग पर चलने का आह्वान किया। प्रान्तीय महामंत्री प्रवीण आर्य ने कहा परिषद ने पिछले 100 वेबिनार में सामाजिक,बौद्धिक, शारीरिक,आत्मिक,आध्यात्मिक सभी विषयों पर श्रेष्ठ वक्ताओं व समाज के प्रतिष्ठित व्यक्तियों द्वारा सभी को ज्ञान से ओतप्रोत करने का सराहनीय कार्य किया। इस मौके पर प्रधान शिक्षक सौरभ गुप्ता, आर्य नेत्री उर्मिला आर्या,डॉ सुषमा आर्या, रचना चावला,ओम सपरा,बिंदु मदान,आचार्य महेन्द्र भाई,ईश आर्य, रामकुमार सिंह, संतोष शास्त्री,आनंदप्रकाश आर्य, प्रकाशवीर शास्त्री,यज्ञवीर चौहान, देवेन्द्र गुप्ता,देवेन्द्र भगत,राजेश महदीरता,अंजु बजाज,सुरेन्द्र शास्त्री,वीना वोहरा,सुषमा बुद्धिराजा,प्रतिभा सपरा,प्रोमिला गुप्ता आदि उपस्थित थे।प
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed