फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   प्रशासन ने स्टांप चोरी में 1.55 लाख रुपये वसूले

प्रशासन ने स्टांप चोरी में 1.55 लाख रुपये वसूले

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2020 04:58 PM IST
विज्ञापन
प्रशासन ने स्टांप चोरी में 1.55 लाख रुपये वसूले
विज्ञापन
- शहीद नगर के एक मकान में स्टांप की थी शिकायत माई सिटी रिपोर्टर साहिबाबाद।  शहीद नगर स्थित एक मकान की रजिस्ट्री के मामले में स्टांप चोरी की शिकायत के बाद तहसील प्रशासन ने मकान मालिक से 1.55 लाख रुपये की वसूली की है। एडीएम वित्त की कोर्ट ने 27 फरवरी को वसूली करने के आदेश दिए थे।  इसी के साथ तहसील प्रशासन ने स्टांप चोरी के मामलों में 20 लाख रुपये की वसूली कर ली है। 
बताया गया कि तहसीलदार सदर प्रवर्धन शर्मा के आदेश पर तहसील सदर के अमीन संजय कुमार ने आरोपी साफिया से स्टांप चोरी के मामले में 1.55 लाख रुपये की वसूली की है। बीती 27 फरवरी को एडीएम वित्त एवं राजस्व की कोर्ट ने स्टाम्प ड्यूटी चोरी का मामला सामने आने पर वसूली के निर्देश दिए थे। कोर्ट के निर्देश का पालन न होने पर दोबारा से  25 जुलाई को जुर्माने और ब्याज के साथ वसूली करने के निर्देश पारित किए गए। बता दें कि स्टांप चोरी के विभिन्न मामलों में साहिबाबाद निवासी राजीव शर्मा ने शिकायत की थी। जिस पर तहसील प्रशासन लगातार कार्रवाई करने में जुटा है। 
विज्ञापन
------------------------ सुमित कुमार
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed