फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   अधिवक्ता को फोन पर दी गई हत्या की धमकी

अधिवक्ता को फोन पर दी गई हत्या की धमकी

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sat, 03 Oct 2020 07:48 PM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। नगर कोतवाली न्यायालय परिसर स्थित सी-ब्लाक न्यू बिल्डिंग सिविल कोर्ट के रहने वाले अधिवक्ता दीपक कुमार गोयल को फोन पर जान से मारने की धमकी दी जा रही है।अधिवक्ता ने शनिवार को एसएसपी को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। आरोप है कि अधिवक्ता के भाई से एक युवक ने हजारों रुपये की दवाई उधार ली थी। जिसके भुगतान के लिए अधिवक्ता ने पहले उसे फोन किया। बाद में आरोपी उसे रुपये मांगने पर फोन करके हत्या की धमकी दे रहा है।
विज्ञापन
अधिवक्ता दीपक कुमार गोयल ने एसएसपी को पत्र भेजकर बताया कि उसका भाई आकाश गोयल बुलंदशहर की मेडिसन मार्केट में दवाईयों की एजेंसी चलाता है। उसका थोक का काम है। छह माह पूर्व औरंगाबाद में एक मेडिकल स्टोर चलाने वाला युवक उनकी एजेंसी से हजारों रुपये की दवाई खरीदकर ले गया। आरोप है कि उससे कई बार उधारी की रकम वापस मांगी गई, लेकिन उसने रुपये नहीं दिए। करीब तीन दिन पहले अधिवक्ता ने आरोपी को फोन करके रुपये मांगे। आरोप है कि उसने रुपये देने से मना कर दिया और हत्या की धमकी दी। इसके बाद आरोपी ने अलग अलग कई नंबरों से फोन करके धमकी दी। जिसकी अधिवक्ता के पास रिकॉर्डिंग भी है। अधिवक्ता ने एसएसपी से गुहार लगाई है कि उसका पूरा परिवार दहशत में है। इसलिए आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके उसे जेल भेजा जाए। एसएसपी ने मामले की जांच एसपी क्राइम शिवराम यादव को दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed