फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   गुलावठी इंस्पेक्टर के पक्ष में उतरे व्यापारी और राजनेता

गुलावठी इंस्पेक्टर के पक्ष में उतरे व्यापारी और राजनेता

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sat, 03 Oct 2020 07:47 PM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर।गुलावठी इंस्पेक्टर पर लगे आरोपों पर शनिवार को राजनेताओं और व्यापारी वर्ग ने एसएसपी से महिला सिपाही की शिकायत कर इंस्पेक्टर को राहत दी है। उनका कहना है कि महिला सिपाही का गुलावठी निवासी एक जिम संचालक युवक के यहां आना जाना था। मामले में काफी अफवाह चल रही थी। जिसके बाद थाना प्रभारी ने आरोपी युवक का शांतिभंग में चालान कर दिया था। जिससे महिला सिपाही आक्रोशित थी।
विज्ञापन
गौरतलब है कि गुलावठी इंस्पेक्टर सचिन मलिक पर महिला थाने में तैनात एक महिला सिपाही ने आरोप लगाया था कि इंस्पेक्टर उनके साथ छेड़छाड़ करते हंै। महिला सिपाही ने सोशल मीडिया पर अपना प्रार्थना पत्र वायरल किया था। बताया गया कि उन्होंने मीडिया से भी बात की थी। एसएसपी ने इस मामले की जांच विशाखा समिति को दी हुई है। जिसकी प्रभारी स्याना सीओ अलका सिंह जांच कर रही है। शनिवार को गुलावठी के भाजपा मंडल प्रभारी हरिओम डागर, जिला प्रतिनिधि भाजपा पीतम सिंह, जिला महामंत्री भाजपा पिछड़ा वर्ग शैलेस तेवतिया, खुशहालपुर के प्रधान सत्यपाल सिंह, व्यापारी नेता गुलावठी कुलदीप सिंघल, अमरीश गोयल आदि ने एसएसपी से मुलाकात की। उन्होंने एक गैर संप्रदाय के युवक का नाम लेते हुए कहा कि युवक ने महिला सिपाही को अपने जाल में फंसाया हुआ था। गुलावठी में दोनों के बीच हुई दोस्ती के किस्से चर्चित हो रहे थे। जिसके बाद इंस्पेक्टर ने आरोपी युवक को शांति व्यवस्था न बिगड़े इसलिए जेल भेजा था। सिपाही ने इसका विरोध किया। इसी कारण इंस्पेक्टर पर आरोप लगाए गए। एसएसपी ने सभी को आश्वासन दिया है कि इस मामले की जांच चल रही है। जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed