{"_id":"5f7887fd8ebc3e9b833777c7","slug":"ghaziabad1601734653","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुईं दो युवतियां, अपहरण की आशंका","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुईं दो युवतियां, अपहरण की आशंका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुलंदशहर।कोतवाली नगर क्षेत्र के अलग-अलग दो मोहल्लों से दो युवतियां बीते दिनों संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गईं। मामले में युवतियों के परिजनों ने आरोपी युवकों के खिलाफ तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस दोनों ही मामलों में आरोपियों की गिरफ्तारी व युवतियों की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार नगर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी व्यक्ति ने बताया कि गत सात मार्च को उसकी बेटी अपने घर से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई थी। इस संबंध में थाने पर उसी समय तहरीर दी गई थी, लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं किया था। इसके बाद परिजनों ने ही उसकी तलाश शुरू कर दी। बाद में परिजनों को पता चला कि लड़की का प्रेमनगर निवासी दानिश पुत्र कदीर ने अपने अज्ञात साथियों के साथ अपहरण किया है। दानिश के घर पर पहुंचकर परिजनों ने जांच की तो वह भी अपने घर नहीं मिला। पुलिस ने अब इस मामले में दानिश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर लिया है। वहीं, दूसरे मोहल्ले के रहने वाले एक व्यक्ति ने बताया कि उसकी बेटी शुक्रवार की शाम घर से बाजार सामान लेने के लिए गई थी। उसे बाद में पता चला कि मनिहारों वाली गली निवासी मसीर नाम के युवक उसे बहला फुसलाकर अपहरण कर ले गया है। पुलिस ने शनिवार को आरोपी मसीर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। नगर कोतवाल अखिलेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि मामलों में तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है। प्रारंभिक दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग का सामने आ रहा है। जल्द ही युवतियों को बरामद कर लिया जाएगा।
विज्ञापन