फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   पार्सल छुडवाने के नाम पर युवक से सात लाख रुपये ठगे

पार्सल छुडवाने के नाम पर युवक से सात लाख रुपये ठगे

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sat, 03 Oct 2020 06:24 PM IST
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन
साहिबाबाद। राजेंद्रनगर निवासी एक युवक से विदेश से आए पार्सल को छुड़वाने का झांसा देखकर महिला समेत तीन लोगों ने करीब सात लाख रुपये हड़प लिए। इसके बाद अपना मोबाइल नंबर भी बंद कर लिया। महिला ने फेसबुक से युवक से दोस्ती कर बातचीत शुरू की थी। पीड़ित ने साहिबाबाद थाने में तहरीर दी है।  साहिबाबाद राजेंद्रनगर में एक युवक परिवार के साथ रहते हैं। पुलिस को दी तहरीर में उन्होंने आरोप लगाया कि उनके पास फेसबुक पर रीना मैथ्यूस नाम की महिला की फ्रेंड रिक्वेस्ट आई। जिसमें उनका पता लंदन का दिया हुआ था। उन्होंने वह एक्सेप्ट कर ली। इसके बाद महिला उनसे बातचीत करने लगी। आरोप है कि इसके बाद महिला से अपने व्हाट्सएप नंबर से उन्हें मैसेज किए। आरोप है कि महिला ने उन्हें बताया कि उनके पिता लंदन और माता आगरा की थी। इससे उनका भारत से विशेष लगाव है। वह अपने माता पिता की अंतिम इच्छा थी कि वह भारत जाकर अनाथ आश्रम में गरीबों को कपड़े, जूते आदि दान करें। जिसे वह पूरा करना चाहती हैं। इस बार कंपनी से छुट्टी मिलने पर वह भारत आएंगे। आरोप है कि इसके बाद महिला ने कहा कि कोरोना काल में एक साथ सामान लेकर आना संभव नहीं है। महिला ने उनके पते पर सारा सामान पार्सल करने की बात कही।  
विज्ञापन
कई बार में दिए सात लाख रुपये  पीड़ित ने बताया कि उनके पास अजय आनंद नाम के व्यक्ति ने कस्टम क्लीयरेंस एजेंट बताते हुए उनके पास कॉल किया और पार्सल मुंबई पहुंचने की बात कही। उसे छुड़ाने के लिए 55 हजार रुपये देने होंगे। उन्होंने रुपये देने से इंकार कर दिया। महिला ने भारत आकर रुपये देने का विश्वास दिया। इसके बाद उन्होंने राजवीर नाम के व्यकित के खाते में रुपये भेज दिए। आरोप है कि इसके बाद अजय आनंद ने उन्हें फिर से कॉल कर पार्सल में मुद्रा और गोल्ड होने की बात कही। जिसके लिए एंटी मनी लॉड्रिंग सर्टिफिकेट के और कनवर्जन शुल्क जमा कराने को कहा। आरोप है कि पीड़ित ने मना कर दिया। महिला ने झांसे में लिया और भारत आकर पूरे रुपये वापस करने की बात कही। इस पर उन्होंने कुल मिलाकर साढे छह लाख रुपये और ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद महिला और आरोपी के सभी नंबर बंद हो गए। इसके बाद पीड़ित को अपने साथ हुई धोखाधड़ी का पता चला। 
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस का कहना पीड़ित की ओर से तहरीर मिली है। रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। नंबर और फेसबुक आईडी के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। विष्णु कौशिक, एसएचओ साहिबाबाद। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed