फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   सील तोड़कर‌ किया निर्माण कार्य, रिपोर्ट

सील तोड़कर किया निर्माण कार्य, रिपोर्ट

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sat, 03 Oct 2020 04:39 PM IST
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन
साहिबाबाद। राजेंद्रनगर सेक्टर पांच स्थित जीडीए द्वारा सील किए गए निर्माणाधीन भवन की सील तोड़कर निर्माण कर रहे भवन स्वामी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पास नक्शे से अतिरिक्त निर्माण कराने पर यह भवन सील किया गया था।
प्रवर्तन जोन सात जीडीए अवर अभियंता राजेश कुमार शर्मा ने बताया कि राजेंद्र नगर सेक्टर पांच स्थित भूखंड संख्या 3-107 में शशांक जैन निर्माण करा रहे हैं। जीडीए से पास कराए नक्शे के विपरीत निर्माण कार्य होने पर विभाग की ओर से भवन को सील कर दिया गया था। 21 सितंबर को विभाग की ओर से स्थलीय निरीक्षण किया को तो मौके पर सील तोड़कर नक्शे के विपरीत निर्माण कार्य चलता हुआ पाया गया। अवर अभियंता ने बताया कि मौके पर फिर से भवन को सील किया गया। इसके बाद साहिबाबाद थाने में भवन स्वामी के खिलाफ तहरीर दी। एसएचओ विष्णु कौशिक ने बताया कि जीडीए कीओर से मिली तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed