फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   छह बंदी समेत 37 लोग मिले कोरोना संक्रमित, दो की मौत

छह बंदी समेत 37 लोग मिले कोरोना संक्रमित, दो की मौत

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2020 10:49 PM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। छह बंदी समेत 37 लोगों की शुक्रवार को कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। वहीं, जनपद निवासी दो संक्रमितों की उपचार के दौरान मौत हो गई और 36 लोगों को डिस्चार्ज कर दिया गया। जिले में अब 3683 कुल केस हो चुके हैं। जिसमें 3161 डिस्चार्ज हो चुके है और 62 की अब तक मौत हो चुकी हैं। शेष 460 लोगों का उपचार चल रहा हैं।
विज्ञापन
जिले की अस्थाई जेल के छह बंदियों की रिपोर्ट पॉजिटिव प्राप्त हुई। वहीं, नगर के दुर्गापुरम कालोनी में सात, यमुनापुरम कालोनी में दो लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। साथ ही नगर की चाणक्यपुरी कालोनी, नारायण एन्कलेव, लल्लाबाबू चौराहा, कैलाशपुरी व रंगपुरा में एक-एक व्यक्ति में कोरोना संक्रमण मिला। वहीं, खुर्जा क्षेत्र में सात, बीबीनगर और सिकंदराबाद क्षेत्र में तीन-तीन व्यक्तियों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसके अलावा औरंगाबाद नगर क्षेत्र, गुलावठी क्षेत्र और स्याना क्षेत्र में एक-एक व्यक्ति में कोरोना संक्रमण मिला। वहीं, खानपुर और नगर निवासी एक-एक मरीज की उपचार के दौरान मेरठ अस्पताल में मौत हो गई। एसीएमओ डॉ. रोहताश यादव ने बताया कि दो व्यक्तियों की कोरोना संक्रमण के चलते मौत हो गई है और 37 नए संक्रमित मिले हैं। साथ ही 36 लोगों को विभिन्न कोविड-19 अस्पतालों से डिस्चार्ज कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed