फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   सांड के हमले से तीन किसान घायल

सांड के हमले से तीन किसान घायल

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2020 10:49 PM IST
विज्ञापन
खुर्जा। क्षेत्र के गांव अरनिया में सांड के हमले से तीन किसान घायल हो गए। घटना से गांव में अफरातफरी मच गई। घायल हुए किसानों के परिजनों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया। उधर घटना से नाराज ग्रामीणों ने छुट्टा पशुओं को पकड़कर गोशाला भिजवाने की मांग प्रशासन से की है।
विज्ञापन
शुक्रवार को क्षेत्र के गांव अरनिया निवासी किसान रनवीर पुत्र होराम सिंह सुबह खेत पर काम करने के लिए गए थे। इसी दौरान एक सांड खेत में पहुंच गया। रनवीर सांड को भगाने के लिए जब आगे बढ़े तो उसने उनके ऊपर हमला कर दिया। किसान के हमले से घायल रनवीर की चीख सुनकर आसपास खेतों में काम कर रहे लोग दौड़ पड़े। गांव के ही किसान ओमपाल और बलजीत भी मौके पर पहुंच गए और उन्होंने रनवीर को बचाने का प्रयास किया। लेकिन सांड ने दोनों किसानों पर हमला बोल दिया। सांड के हमले से दोनों किसान भी घायल हो गए। मौके पर पहुंचे गांव के अन्य लोगों ने किसी तरह सांड को वहां से भगाया। तब कहीं जाकर तीनों किसानों की जान बच पाई। जानकारी मिलने पर घायल किसानों के परिजन भी पहुंच गए। आनन-फानन में घायल किसानों को उनके परिजनों ने अस्पताल पहुंचाया। जहां उनकी हालत में सुधार है। ग्रामीणों का कहना है कि छुट्टा पशु गांव में जी का जंजाल बन गए है। खेतों में पहुंचकर फसलों को नुकसान पहुंचा रहे है। भगाने पर वह हमला कर दते है। पहले भी सांड किसानों पर हमला करके उन्हें घायल कर चुके हैं। कई बार प्रशासनिक अधिकारियों से छुट्टा पशुओं को पकड़वा कर गोशाला भिजवाने की मांग की गई लेकिन आज तक कोई सुनवाई नहीं हुई। ग्रामीणों ने कहा कि शीघ्र ही पशुओं को पकड़कर गोशाला नहीं भेजा गया तो वह आंदोलन को मजबूर हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed