फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   दीये जलाकर मनाया राष्ट्रपिता और पूर्व प्रधानमंत्री का जन्मदिन

दीये जलाकर मनाया राष्ट्रपिता और पूर्व प्रधानमंत्री का जन्मदिन

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2020 08:00 PM IST
विज्ञापन
फोटो सहित
विज्ञापन
--- दीये जलाकर मनाया राष्ट्रपिता और पूर्व प्रधानमंत्री का जन्मदिन - सुभास पार्टी ने लोहियानगर स्थित गांधी पार्क में किया आयोजन माई सिटी रिपोर्टर गाजियाबाद। सुभाषवादी भारतीय समाजवादी पार्टी (सुभास पार्टी) द्वारा गांधी पार्क लोहियानगर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री का जन्मदिवस दीये जलाकर बड़ी धूमधाम से मनाया गया। कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा स्थल पर एकत्रित होकर मार्ल्यापण किया व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की फोटो पर मार्ल्यापण कर प्रतिमा स्थल को दीयों से प्रकाशमय किया।
पार्टी के संस्थापक सतेंद्र यादव ने कहा कि महात्मा गांधी ने आजादी की लड़ाई में संपूर्ण भारतवासियों को एक साथ खड़ा कर दिया। भारत का हर बच्चा, नौजवान, बुजुर्ग, महिला, पुरूष अंग्रेजों को भारत से भगाने के लिए भारत माता की सेवा में अपने आपको समर्पित कर दिया। गांधी जी के सिद्धान्त ही भारत को आत्मनिर्भर बना सकते है। साहिबाबाद विधानसभा प्रभारी सुजीत तिवारी ने कहा हमें महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री से प्रेरणा लेनी चाहिए और अपना जीवन देश सेवा के लिए अर्पित करना चाहिए। इस अवसर पर मुरादनगर विधानसभा प्रभारी मनोज कुमार शर्मा, सुनील दत्त, सुजीत तिवारी, किशन गर्ग, संदीप कुमार, अनिल सिन्हा, अभय कुमार, गोपाल सिंह, विनोद अकेला, संजय पासवान, अनिल मिश्रा, एनपी दीक्षित, दिलीप पांडे, राजेश यादव, राजेश श्रीवास्तव, नीरज श्रीवास्तव, राकेश श्रीवास्तव, उमेश चन्द्र दीक्षित, मनोज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed