{"_id":"5f771f2c8ebc3e9bca1af30f","slug":"ghaziabad1601642284","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो दिन बाद आएगी मेरिट, एक सीट पर तीन दावेदार","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
दो दिन बाद आएगी मेरिट, एक सीट पर तीन दावेदार
विज्ञापन
सीसीएसयू मेरठ केंपस
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सबहेडः स्नातक कोर्सेज में हुए 1.46 लाख से अधिक पंजीकरण, महानगर में राजकीय व एडेड कॉलेजों में रहेगी मारामारी
विज्ञापन
- महानगर के प्रमुख एडेड कॉलेजों में है 9500 सीटें, एक सीट पर होंगे तीन दावेदार
माई सिटी रिपोर्टर
गाजियाबाद। सीसीएसयू के सत्र 2020-21 में स्नातक पंजीकरण प्रक्रिया पर ब्रेक लगने के बाद पहली मेरिट लिस्ट पांच अक्टूबर को घोषित होगी। प्रोफेशनल कोर्सेज को छोड़कर पंजीकरण प्रक्रिया में बीए बीकॉम और बीएससी में बंपर रजिस्ट्रेशन हुए हैं। महानगर के प्रमुख एडेड कॉलेजों में स्नातक कोर्सेज में एक सीट पर तीन से अधिक दावेदार हैं। ऐसे में इस बार दाखिले की बेहद मारामारी रहेगी।
विश्वविद्यालय स्तर पर बीए की 22000 सीटों पर 56400 आवेदन हुए हैं। फिर बीकॉम की 4600 सीटों पर 17000 और बीएससी की 9463 सीटों पर 16500 आवेदन हुए हैं। ऐसे में बीए, बीकॉम, बीएससी में इस बार मेरिट काफी ऊपर जाएगी। विश्वविद्यालय स्तर पर दूसरी ओर राजकीय और एडेड कॉलेजों में बीए, बीएससी, बीकॉम की 37000 सीटों पर एक लाख से अधिक छात्रों ने आवेदन किए हैं। यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट और सीबीएसई 12वीं के बंपर नतीजों से भी बड़ी संख्या में विद्यार्थी दाखिले की दौड़ में शामिल है।
---------------
राजकीय व एडेड कॉलेजों में विषयवार सीटें:
महानगर के सबसे बड़े एमएमएच डिग्री कॉलेज में बीए में 640, बीकॉम में 400, बीएससी में 400 और एमए में 1140 सीटें हैं। एसडी डिग्री कॉलेज में बीए में 475, बीकॉम में 240 और एमए में 340 सीटें हैं। वीएमएलजी गर्ल्स डिग्री कॉलेज में बीए में 350, बीकॉम में 80, बीएससी में 60 और एमए में कुल 260 सीटें हैं। गाजियाबाद के इकलौते माननीय काशीराम राजकीय डिग्री कॉलेज में बीए में 186, बीकॉम में 80 और बीएससी में 160 सीटें हैं। एल आर पी जी कॉलेज साहिबाबाद में बीए में 560, बीकॉम में 180 और बीएससी में 240 और एमए में में 60 सीटें हैं। एमएम कॉलेज मोदीनगर में बीए में 240, बीकॉम में 120, बीएससी में 180 और एमए में 360 सीटें हैं। वही गिन्नी देवी पीजी कॉलेज में बीएमए 560, बीएससी में 60 और एमए में 180 सीटें हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
---------------------