फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   इंदिरापुरम में फिर से अतिक्रमण

इंदिरापुरम में फिर से अतिक्रमण

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2020 05:26 PM IST
विज्ञापन
इंदिरापुरम में फिर शुरू हुआ अतिक्रमण
विज्ञापन
- वैभव खंड के पार्षद ने जीडीए में की शिकायत - चार दिन पूर्व ही काला पत्थर रोड से हटाया गया था अतिक्रमण - पार्षद ने इंदिरापुरम थाने में दी शिकायत, दोबारा से लगनी शुरू हो गई रेहड़ी पटरी माई सिटी रिपोर्टर साहिबाबाद। चार दिन पूर्व ही जीडीए द्वारा वैभव खंड के काला पत्थर रोड से हटाया गया अतिक्रमण एक बार फिर से लगने लगा है। इस मामले में शुक्रवार को स्थानीय पार्षद ने सीओ इंदिरापुरम से शिकायत की है। पार्षद ने मांग की है कि पुलिस प्रशासन दुबारा से शुरू हो रहा अतिक्रमण को संज्ञान में लेते हुए रेहड़ी पटरी वालों को यहां से हटा दें ताकि बाद में फिर से यह अतिक्रमण स्थाई न हो सके।
स्थानीय लोगों की लगातार शिकायत के बाद चार दिन पूर्व ही जीडीए और पुलिस प्रशासन की संयुक्त कार्रवाई के बाद काला पत्थर रोड से अतिक्रमण हटाया गया था। पार्षद अभिनव जैन ने बताया कि शुक्रवार को उन्हें स्थानीय लोगों ने शिकायत की कि दोबारा से रोड साइड में रेहड़ी पटरी वाले खड़े होने लगे हैं। ऐसे में तत्काल अभिनव जैन ने भी अतिक्रमण की तस्वीर खींच कर इंदिरापुरम सीओ को पूरे मामले की शिकायत कर जल्द से जल्द कार्रवाई करने की मांग की है। अभिनव जैन ने बताया कि दरअसल चार दिनों में ही दुबारा अतिक्रमण लग जाना स्थानीय लोगो के लिए परेशानी की बात तो है ही पुलिस महकमे की कार्रवाई पर भी प्रश्न चिन्ह लगाती है। शुरू में ही यदि इन लोगों को नहीं रोका गया तो फिर से काला पत्थर रोड पर अतिक्रमण बढ़ता ही चला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed