फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत

अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2020 05:04 PM IST
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन
साहिबाबाद। साहिबाबाद थाना क्षेत्र के ईएसआई अस्पताल के सामने अज्ञात वाहन ने एक युवक को टक्कर मार दी। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पीड़ित परिजनों ने साहिबाबाद थाने में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
साहिबाबाद थाना क्षेत्र के राम मनोहर लोहिया पार्क के पास राजेंद्र परिवार के साथ रहता था। मेहनत मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करता था। वह सुबह करीब 11:00 बजे शालीमार गार्डन अपने काम पर जा रहा था। इसी दौरान अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर गया। आसपास के लोगों ने पुलिस को मामले की सूचना दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से गंभीर हालत होने पर उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। साहिबाबाद थाने में परिजनों ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ तहरीर दी है। एस एच ओ साहिबाबाद विष्णु कौशिक ने बताया कि पीड़ित परिजनों की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed