फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   सुखबीर सिंह चुने गए लाजपत नगर व्यापार मंडल के अध्यक्ष

सुखबीर सिंह चुने गए लाजपत नगर व्यापार मंडल के अध्यक्ष

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2020 05:04 PM IST
विज्ञापन
सुखबीर सिंह चुने गए लाजपत नगर व्यापार मंडल के अध्यक्ष
विज्ञापन
- लाजपत नगर में हुई व्यापारियों की बैठक  माई सिटी रिपोर्टर  साहिबाबाद। लाजपत नगर में शुक्रवार को व्यापारिक संगठन की बैठक हुई। इसमें राष्ट्रीय व्यापार मंडल के पदाधिकारी ने शिरकत की। इस बीच सुखबीर सिंह लाजपत नगर व्यापार मंडल का अध्यक्ष चुने गए। वहीं, 51 व्यापारियों की एक कमेटी भी बनाई गई। व्यापारियों ने संगठन को मजबूत कर तमाम समस्याओं का समाधान प्रशासन स्तर से कराने पर बात की।  
बैठक की अध्यक्षता मेरठ मंडल के प्रवक्ता अशोक भारती और कार्यक्रम का संचालन हिमांशु शर्मा ने किया। सभी ने चुने गए गए अध्यक्ष सुखबीर सिंह को माला पहनाकर बधाई दी। व्यापारियों ने एकमत होकर लाजपत नगर के संगठन को मजबूत करने की बात कही। वहीं व्यापारी संगठन ने 51 व्यापारियों की कमेटी भी बनाई। मोहित शर्मा ने प्रशासन के निर्देशों को साफ कर सही योजना बनाने की मांग की। जिससे दुकानदारों को बार-बार दुकान बंद कर परेशान न होना पड़े। बिजेंद्र कसाना, विजय चौहान, अनिल शर्मा, तरुण शर्मा, हरिओम त्यागी, मुदित, आदित्य,  राजेश चौहान , मनप्रीत कोहली, प्रिया शर्मा, उमेश, भानु प्रताप, अजय मुखी, प्रेम, नवीन, संजीव, संजय,  राजीव शर्मा , प्रमोद राघव आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
--------------------------- सुमित कुमार
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed