{"_id":"5f6f86a58ebc3e9bbb18c6a8","slug":"ghaziabad1601144485","type":"story","status":"publish","title_hn":"21 लोग मिले कोरोना संक्रमित, 40 हुए डिस्चार्ज","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
21 लोग मिले कोरोना संक्रमित, 40 हुए डिस्चार्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुलंदशहर। शुक्रवार को जनपद में 21 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई हैं। वहीं, जिले के 40 लोगों को कोविड-19 अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया। अब जिले में कुल 3481 केस हो गए हैं, जिसमें अब तक 2919 ठीक हो चुके है और 58 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि, शेष 504 लोगों का विभिन्न कोविड-19 अस्पताल में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
जिले में कोरोना संक्रमितों के मिलने का सिलसिला लगातार जारी हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा शुक्रवार को 21 लोगों में संक्रमण की पुष्टि की गई। जिसमें नगर के धमरावली में तीन और चांदपुर में एक व्यक्ति की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। साथ ही सिकंदराबाद क्षेत्र में पांच और खुर्जा क्षेत्र में चार व्यक्तियों में कोरोना संक्रमण मिला। बीबीनगर क्षेत्र में दो और नरौरा क्षेत्र में भी दो व्यक्ति रेंडम जांच में कोरोना पॉजिटिव मिले। इसके अलावा दानुपर क्षेत्र में एक, स्याना क्षेत्र में एक और अगौता क्षेत्र में एक व्यक्ति में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। एसीएमओ डॉ. रोहताश यादव ने बताया कि नए संक्रमित में अब धीरे-धीरे गिरावट आने लगी हैं। शुक्रवार को 21 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर कोविड-19 अस्पताल में भर्ती कराया गया तो कोविड-19 से 40 लोग डिस्चार्ज कर दिए गए हैं।
विज्ञापन