फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   लोन दिलाने के नाम पर तीन लाख की ठगी

लोन दिलाने के नाम पर तीन लाख की ठगी

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sat, 26 Sep 2020 11:50 PM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। अगौता थाना क्षेत्र के गांव भड़ौली के एक युवक से लोन दिलाने के नाम पर पहले चेक बुक ली और फिर उसके फर्जी हस्ताक्षर करके चेक के माध्यम से तीन लाख रुपये पीडि़त के एकाउंट से निकाल लिए। आरोपियों से जब रकम वापस मांगी तो उन्होंने  कहा कि लोन के साथ देगा, लेकिन नहीं दी गयी। अब आरोपी हत्या की धमकी दे रहे है। पुलिस ने मामले में तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के गांव भड़ौली निवासी गुरुदेव सिंह पुत्र राम प्रसाद सिंह ने बताया कि उसे जुलाई माह में लोन की आवश्यकता थी। इसलिए उसने 10 लाख के लोन के लिए कई बैंकों में आवेदन किया था। तभी उसकी मुलाकात अगौता थानाक्षेत्र के गांव लुधयाना निवासी कमल सिंह से हुई। कमल सिंह ने उसे डीएम रोड स्थित एक आफिस में नरेश नाम के युवक से मिलवाया और कहा कि वह उसका लोन करा देगा। इसी दौरान आरोपियों ने उसके कुछ कागजात मांगे। जिसमें चेक बुक भी शामिल थी। आरोप है कि दोनों आरोपियों ने उसके चेक बुक पर फर्जी हस्ताक्षर करके बैंक से तीन लाख १० हजार रुपये निकाल लिए। जब पीडि़त को पता चला तो उसने विरोध किया। आरोपियों ने कहा कि लोन होने के बाद उसे पूरी रकम लौटा दी जाएगी। इसके बाद आरोपियों ने अपने फोन नंबर भी बंद कर लिए। बाद में उसने किसी तरह आरोपियों से संपर्क किया तो उनका कहना था कि वह रकम नहीं देंगे। यदि उसने पुलिस कार्रवाई की तो वह उसकी हत्या कर देंगे। कोतवाली प्रभारी अखिलेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि गुरुदेव सिंह की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed