{"_id":"5f6f866d8ebc3e9c03340263","slug":"ghaziabad1601144429","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला युवक का शव","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला युवक का शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अहार। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक का शव शनिवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में एक पेड़ पर फंदे से लटका हुआ मिला। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर युवक का शव नीचे उतारा और अंतिम संस्कार कर दिया। युवक की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। बताया गया कि वह बीते कुछ माह से अपनी बहन के घर रह रहा था।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के गांव औरंगाबाद तहारपुर निवासी २० वर्षीय कैलाश पुत्र राम सिंह बीते कुछ माह से अपनी बहन के साथ उसके ससुराल में रह रहा था। बताया गया कि शुक्रवार शाम को वह घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा, शनिवार सुबह कुछ ग्रामीण जब खेतों की ओर पहुंचे तो उसका शव एक पेड़ पर फंदे से लटका हुआ था। जिसकी सूचना उन्होंने मृतक की बहन के ससुराल वालों को दी। जिसके बाद उसके परिजनों को भी मामले की सूचना दी गई। परिजनों ने बहन की ससुराल में ही पहुंचकर युवक का गुपचुप तरीके से अंतिम संस्कार कर दिया। वहीं पुलिस मामले की जानकारी होने से इंकार कर रही है।
विज्ञापन