फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   अग्रवाल संगठन ने मांगी जिले से पलायन की अनुमति

अग्रवाल संगठन ने मांगी जिले से पलायन की अनुमति

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sat, 26 Sep 2020 04:37 PM IST
विज्ञापन
अग्रवाल संगठन ने मांगी जिले से पलायन की अनुमति
अवंतिका में धरना देते अग्रवाल व ब्राह्मण संगठन के पदाधिकारी - फोटो : Amar Ujala
अग्रवाल संगठन ने मांगी जिले से पलायन की अनुमति
विज्ञापन
- अवंतिका में सुरेश मित्तल के यहां डकैती के विरोध में दिया धरना माई सिटी रिपोर्टर गाजियाबाद। अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन व विश्व ब्राह्मण संगठन ने शनिवार अवंतिका में धरना दिया। अवंतिका में सुरेश मित्तल के आवास पर डकैती के विरोध में संगठनों ने प्रदर्शन किया और जिला प्रशासन से वैश्य समाज पर हो रहे अत्याचारों को रोकने की मांग की है। ऐसा न होने की सूरत में संगठन ने जिला प्रशासन से पलायन की अनुमति मांगी है।
संगठन के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष वीके अग्रवाल ने कहा कि अवंतिका में सुरेश मित्तल के घर 23 सितंबर की रात डकैती हुई। वारदात से पीड़ित परिवार सहम हुआ है और घर से बाहर भी नहीं निकल पा रहा। उन्होंने कहा कि या तो कानून व्यवस्था को मजबूत किया जाए या फिर सर्वसमाज के लोगों को जिले से अन्य राज्यों में पलायन करने की अनुमति दी जाए। ब्राह्मण संघ के अध्यक्ष बीके शर्मा हनुमान ने कहा कि वारदात का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाए। इस दौरान पांच सूत्रीय मांगों का ज्ञापन भी अधिकारियों को सौंपा गया, जिसमें अवंतिका में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की गई है। इस मौके पर संदीप सिंघल, मनोज त्यागी, मिंटू भाटी, एके गुप्ता, प्रदीप गर्ग, नंदगोपाल गुप्ता नंदी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed