{"_id":"5f6e05b08ebc3edee70be9b2","slug":"ghaziabad1601045936","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोमवार से शुरू कराएं ट्रू-नेट जांच","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
सोमवार से शुरू कराएं ट्रू-नेट जांच
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोमवार से शुरू कराएं ट्रू-नेट जांच
विज्ञापन
- नोडल अधिकारी सेंथिल पांडियन सी. ने किया एमएमजी अस्पताल का औचक निरीक्षण, दिए निर्देश
माई सिटी रिपोर्टर
गाजियाबाद। जिले के नोडल अधिकारी सेंथिल पांडियन सी. ने शुक्रवार को जिला एमएमजी अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल में बंद पड़ी ट्रू-नेट जांच को सोमवार तक शुरु करने के निर्देश दिए।
दोपहर के करीब दो बजे नोडल अधिकारी जिला अस्पताल पहुंचे। उन्होंने आरटी-पीसीआर जांच की संख्या बढ़ाए जाने के भी निर्देश अधिकारियों को दिए। उन्होंने अस्पताल की व्यवस्थाओं पर संतोष जताया। जिले में आरटी-पीसीआर जांच की व्यवस्था जिला एमएमजी अस्पताल की लैब में हैं। इसके साथ ही अस्पताल में ट्रू-नेट मशीन के जरिए भी कोरोना जांच की जाती है। ट्रू-नेट मशीन के कोरोना जांच कारटेज खत्म होने के चलते पिछले लगभग 15 दिनों से जांच नहीं हो पा रही है। इसके अलावा आरटी-पीसीआर लैब में प्रतिदिन केवल 200 से 250 जांच ही हो पा रही हैं। शुक्रवार को औचक निरीक्षण के लिए पहुंचे जिले के नामित नोडल अधिकारी सेंथिल पांडियन सी ने अस्पताल में कोरोना जांच की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। ट्रू-नेट मशीन के कारटेज की शासन स्तर से सप्लाई नहीं होने को लेकर उन्हें लखनऊ में बात की और कारटेज की सप्लाई शुरु करने के निर्देश दिए। इसके अलावा नोडल अधिकारी ने अस्पताल के वॉर्ड, पैथोलॉजी लैब, एक्स-रे रूम, दवा स्टोर आदि का भी निरीक्षण किया और अस्पताल प्रबंधन को मरीजों की बेहतरी के लिए लगातार कार्य करने के लिए कहा।
विज्ञापन