{"_id":"5f6e05718ebc3e12eb7e86ff","slug":"ghaziabad1601045873","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑनलाइन कार बेचने के नाम पर साढ़े 45 हजार ठगे","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
ऑनलाइन कार बेचने के नाम पर साढ़े 45 हजार ठगे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- ठग ने खुद को आर्मी मैन बताकर झांसे में लिया, केस दर्ज
विज्ञापन
- दूसरे मामले में साइबर ठगों ने महिला के खाते से साढ़े 15 हजार उड़ाए
माई सिटी रिपोर्टर
गाजियाबाद। साइबर ठगों ने दो लोगों को अपना शिकार बनाते हुए 61 हजार रुपये की चपत लगा दी। ऑनलाइन कार बेचने का झांसा देकर प्रॉपर्टी डीलर से 45 हजार 500 रुपये ठग लिए तो वहीं, महिला के खाते से साढ़े 15 हजार रुपये निकाल लिए। पीडि़तों की तहरीर पर केस दर्ज कर पुलिस ने पड़ताल शुरू कर दी है।..............
कविनगर थानाक्षेत्र के कैलाश पुरम फेस-टू में रहने वाले कपिल कुमार ने बताया कि वह प्रॉपर्टी डीलर है। उन्हें एक कार की जरूरत थी, इसके लिए उन्होंने ऑनलाइन फेसबुक के माध्यम से एक पुरानी कार पसंद की, जो ऑनलाइन रिया दास गुप्ता के नाम पर पंजीकृत दर्शा रही थी। दिए गए मोबाइल नंबर पर फोन किया गया तो कॉल राहुल शर्मा ने रिसीव की। जिसने अपने आप को आर्मी मैन बताते हुए कार की कीमत 2.10 लाख रुपए बताइ। इसके बाद उन्हें झांसे में लेकर दो तीन बार में 45,550 रुपए पेटीएम के माध्यम से ले लिए गए। उन्होंने बताया कि इसके बाद मोबाइल नंबर मिलाया गया तो कोई रिस्पांस नहीं मिला। दूसरे मामले में राजनगर एक्सटेंशन की अजनारा इंटीग्रिटी सोसायटी में रहने वाली अनुभा रंजन का कहना है कि उनका खाता कैनरा बैंक में है। उनके खाते से गत 13 सितंबर को 15 हजार 500 रुपये निकाल लिए गए। इस ट्रांजक्शन की उन्हें जानकारी भी नहीं है। पीड़िता की तहरीर पर सिहानी गेट पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन