{"_id":"5f6cebcd8ebc3ed21a788fe0","slug":"ghaziabad1600973773","type":"story","status":"publish","title_hn":"अहार में गोकशी के बाद हंगामा, इंस्पेक्टर पर गिरी गाज","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
अहार में गोकशी के बाद हंगामा, इंस्पेक्टर पर गिरी गाज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुलंदशहर। अहार थाना क्षेत्र के गांव जटपुरा में बृहस्पतिवार सुबह कुछ गोतस्करों को लोगों ने खेतों में गोकशी करते हुए देख लिया। आरोपी लोगों को आता हुआ देख मौके से अपना वाहन लेकर भाग निकले। सूचना मिलने पर पहुंचे हिंदूवादी संगठन के नेताओं ने जमकर हंगामा किया और थाना प्रभारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। मामले की जानकारी होने पर एसएसपी मौके पर पहुंचे और थाना प्रभारी को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन
मिली जानकारी के अनुसार जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के गांव गहना गोवर्धनपुर निवासी बजरंग दल के जिला गौरक्षा प्रमुख यतेंद्र सिंह ने अहार थाने पर तहरीर दी। जिसमें उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह अहार के गांव जटपुरा निवासी युवक छोटू और धीरज ने उन्हें फोन किया था। उन्होंने बताया था कि बृहस्पतिवार सुबह जब वह खेत पर जा रहे थे तब कुछ लोग एक खेत में एकत्रित थे। वे लोग छोटा हाथी वाहन में कुछ सामान लाद रहे थे। लेकिन, छोटू और धीरज को देखकर वाहन लेकर मौके से फरार हो गए। मौके पर जाकर देखा तो वहां गोवंश कटान के अवशेष पड़े हुए थे। साथ ही गोवंश कटान के उपकरण व अन्य सामान भी पड़ा हुआ था। सूचना मिलते ही गौरक्षा प्रमुख यतेंद्र भी मौके पर पहुंचे। वहीं, जानकारी होने पर थाना पुलिस और एसएसपी भी मौके पर पहुंच गए। जहां उन्होंने संगठन के लोगों को समझा बुझाकर शांत किया। मामले में पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी आस मोहम्मद, बिट्टू, वसीम और नाजिम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। साथ ही एसएसपी ने थाना प्रभारी निरीक्षक अवनीश कुमार को निलंबित कर दिया गया है। अहार थाने का चार्ज अपराधा शाखा में तैनात निरीक्षक राजेश कुमार यादव को सौंपा गया है। एसएसपी ने बताया कि लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जल्द ही आरोपियों को भी दबोच लिया जाएगा।
विज्ञापन