फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   पॉश इलाके में लग रहा गंदगी का अंबार

पॉश इलाके में लग रहा गंदगी का अंबार

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 24 Sep 2020 06:36 PM IST
विज्ञापन
 पॉश इलाके में लग रहा गंदगी का अंबार
विज्ञापन
- इंदिरापुरम के वैभव खंड में सड़क किनारे लगे कूड़े के ढेर से परेशान हुए लोग - स्थानीय लोगों ने कहा जीडीए ने जिस कंपनी को दिया ठेका नहीं कर रहा काम - पार्षद ने भी जीडीए वीसी से की शिकायत, बिना काम किए न करें भुगतान माई सिटी रिपोर्टर साहिबाबाद। नालियों को साफ करने का ठेका मिलने के बावजूद पूरा मानसून सत्र गुजर जाने के बाद तक भी वैभव खंड की नालियों की साफ-सफाई नहीं की गई है। नालियों के साथ ही वैभव खंड के मुख्य सड़कों पर पड़े कूड़े के अंबार की भी सफाई नहीं की जा रही। इसकी वजह से स्थानीय लोगों में व्यवस्था के प्रति काफी नाराजगी है। स्थानीय पार्षद ने मामले की शिकायत जीडीए वीसी से की है। इसके साथ ही बिना कार्य के भुगतान न किया जाए इसकी भी अपील की है ताकि किसी भी तरह का घोटाला न हो सके।
पार्षद अभिनव जैन ने बताया कि वैभव खंड वार्ड-99 की नालियों में शील्ट अटकी पड़ी है। पार्षद ने बताया कि उनके संज्ञान में यह भी आया है कि जीडीए ने नाली सफाई का ठेका किसी को दिया हुआ है। पार्षद ने इस मामले की शिकायत जीडीए वीसी से करते हुए यह बताया कि पिछले बार की तरह इस बार भी नालियों की सफाई नहीं हो सकी है। बिना नालियों की सफाई के किसी भी संस्थ को भुगतान न किया जाए। पार्षद ने किसी भी तरह के घोटाले का अंदेशा जताते हुए जीडीए वीसी से मांग की है कि वह तत्काल इस मामले की जांच कराएं और बिना नाली के सफाई के निजी ठेकेदार का भुगतान न किया जाए। इसके साथ ही पार्षद ने वार्ड 99 की नालियों की साफ-सफाई कराई जाए, जिसका मेंटेनेंस कार्यक्षेत्र जीडीए के अंदर है। वहीं स्थानीय लोग लगातार सड़कों पर बढ़ती गंदगी से परेशान है। लोगों का कहना है कि सड़क किनारे एकत्रित हो रहे कूड़े की वजह से जाम की भी समस्या बन जाती है। वहीं कूड़े के ढेर से उठने वाले दुर्गंध से सोसायटी में रहने वाले लोग काफी परेशान है। लोगों का कहना है कि संक्रमण काल के दौरान भी शहर की पॉश कहे जाने वाले इलाके में इस तरह की गंदगी काफी अफसोसजनक है। स्थानीय लोगों ने ट्विटर पर सीएम से भी मामले की शिकायत की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed