{"_id":"5f6c8bc78ebc3ed8f35f60dd","slug":"ghaziabad1600949191","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनसंख्या समाधान फाउंडेशन की आयोजित हुई कार्यकारिणी बैठक","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
जनसंख्या समाधान फाउंडेशन की आयोजित हुई कार्यकारिणी बैठक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जनसंख्या समाधान फाउंडेशन की आयोजित हुई कार्यकारिणी बैठक
विज्ञापन
- साहिबाबाद के पंचशील पार्क स्थित केंद्रीय कार्यलय पर हुई बैठक
माई सिटी रिपोर्टर
साहिबाबाद। जनसंख्या समाधान फाउंडेशन की महिला विंग की प्रदेश कार्यकारिणी की तैयारी बैठक साहिबाबाद के पंचशील पार्क स्थित केन्द्रीय कार्यालय पर आयोजित हुई। बैठक में जनसंख्या नियंत्रण के प्रति जागरूकता अभियान चलाए जाने के साथ ही विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई।
बैठक की अध्यक्षता महिला विंग की राष्ट्रीय प्रभारी ममता सहगल ने की। राष्ट्रीय अध्यक्ष वंदना त्यागी ने कहा कि देश में बेरोजगारी, गरीबी, भुखमरी और कुपोषण का मुख्य कारण बेतहाशा बढती जनसंख्या है और जनसंख्या असंतुलन की इस समस्या के समाधान के लिए देश के सभी नागरिकों के लिए जाति, धर्म, क्षेत्र व भाषा से ऊपर उठकर समान रूप से जनसंख्या कानून लागू होना अति आवश्यक है। इस दौरान सदस्याओं ने कहा कि जनसंख्या नियंत्रण पर कानून बने इसके लिए संगठन लगातार प्रयासरत है। इसके साथ ही संगठन का उद्देश्य लोगों को बढ़ती जनसंख्या के प्रति जागरूक करना है, जिसके प्रति सभी को मिलकर काम करने की जरूरत है। कोविड-19 संक्रमण काल में ऑनलाइन लोगों को इस मुहिम से जोड़ने की बात कही गई। बैठक में संगठन के उत्तर प्रदेश की अध्यक्ष रूचि गर्ग, गाजियाबाद की जिलाध्यक्ष वंदना सिंह, महानगर अध्यक्ष राखी गर्ग, अर्चना शर्मा, सारिका त्यागी, सीमा गर्ग, मनु गोस्वामी, आरती मित्तल, अर्चना त्यागी, महानगर अध्यक्ष श्याम सुन्दर त्यागी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन