फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   मानकों के तहत खाली सीटों पर विद्यार्थियों होंगे समायोजित

मानकों के तहत खाली सीटों पर विद्यार्थियों होंगे समायोजित

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 24 Sep 2020 05:36 PM IST
विज्ञापन
मानकों के तहत खाली सीटों पर विद्यार्थियों होंगे समायोजित
एकेटीयू - फोटो : Amar Ujala
सबहेडः एकेटीयू के बंद होने वाले दो इंजीनियरिंग कॉलेजों के विद्यार्थियों को किया जा रहा है समायोजित
विज्ञापन
- जिन कॉलेजों में पूर्व में रह गई थी सीटें खाली, वही ले सकेंगे विद्यार्थियों का प्रवेश - महानगर के केएनजीडी मोदी इंजीनियरिंग कॉलेज व ऋषि चड्डा कॉलेज के छात्रों को किया जा रहा है समायोजित माई सिटी रिपोर्टर गाजियाबाद। महानगर के दो प्रमुख इंजीनियरिंग कॉलेजों ने स्थाई रूप से कॉलेज बंद करने के एकेटीयू में आवेदन के बाद विद्यार्थियों को अन्य कॉलेज में समायोजित करने की कार्रवाई तेज हो गई है। नियमानुसार महानगर के इंजीनियरिंग कॉलेजों में पूर्व में सीटें खाली रह गई थीं, उन्हीं पर विद्यार्थियों को समायोजित किया जाएगा। इसके लिए इंजीनियरिंग कॉलेजों से शपथ पत्र लिया गया है।
महानगर में बंद होने वाले दो कॉलेजों में केएनजीडी मोदी इंजीनियरिंग कॉलेज, मोदीनगर और ऋषि चड्डा विश्वास गर्ल्स इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी शामिल हैं। इन कॉलेजों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को गाजियाबाद के साथ गौतमबुद्धनगर, मेरठ, हापुड़, बागपत, बुलंदशहर के इंजीनियरिंग कॉलेजों में समायोजित किया जाएगा। विश्वविद्यालय ने विद्यार्थियों को अन्य कॉलेजों में ट्रांसफर करने के लिए प्रक्रिया जारी है।विश्वविद्यालय ने इंजीनियरिंग कॉलेजों को अपने यहां खाली सीटों का ब्यौरा 24 सितंबर तक देने के निर्देश दिए थे। ऐसे में दोनों कॉलेजों के विद्यार्थियों को समायोजित करने की प्रक्रिया आने वाले दिनों में और तेज होगी। कॉलेजों को शुल्क निर्धारण समिति उत्तर प्रदेश द्वारा निर्धारित शुल्क में से न्यूनतम शुल्क का भुगतान विद्यार्थियों से लेना होगा। ऐसे में इंजीनियरिंग कॉलेज फीस में खेल नहीं कर सकेंगे।
विज्ञापन
---------
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed