{"_id":"5f6c85c48ebc3e20456fdb9a","slug":"ghaziabad1600947652","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुरक्षा के लिए चेन लगाने पर दो पक्षों में विवाद, प्रदर्शन","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
सुरक्षा के लिए चेन लगाने पर दो पक्षों में विवाद, प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुरक्षा के लिए चेन लगाने पर दो पक्षों में विवाद, प्रदर्शन
विज्ञापन
- एक पक्ष ने दूसरे पर दबंगई का आरोप लगाकर घरों पर चिपकाए मकान बिकाऊ के पोस्टर
- दूसरे पक्ष ने बिना परमिशन चेन लगाने और लोगों को परेशानी होने की बात कही
- दोनों की तरफ से प्रशासन और पुलिस को दी गई शिकायत
माई सिटी रिपोर्टर
साहिबाबाद ।
छावड़ा कालोनी में सुरक्षा के लिए गली में चेन लगाने को लेकर दो पक्षों में विवाद बढ़ गया है। बृहस्पतिवार को एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष पर चेन हटवाने का आरोप लगाकर प्रदर्शन किया। आरोप है कि गली में शराबी और नशेड़ियों का जमावड़ा लगने से महिलाएं और युवतियां परेशान हैं। सुरक्षा व्यवस्था न होने पर लोगों ने लोगों ने अपने घर के बाहर मकान बिकाऊ के पोस्टर चस्पा किए हैं। डीएम और एसएसपी को शिकायत दी गई है। वहीं, दूसरे पक्ष ने गली में बिना परमिशन चेन लगाने से अन्य लोगों के परेशान होने की बात कही है। उनकी तरफ से भी प्रशासन व नगर निगम को शिकायत दी जा चुकी है।
यहां रहने वाली मिनाक्षी का कहना है कि कोरोना काल में बांस-बल्ली लगाकर कालोनी के रास्तों को बंद कर दिया गया था। अब अनलॉक होने वाले तीन रास्तों से चेन हटा दी गई है। लेकिन अधिकांश लोग एक रास्ते पर चेन को लगाए रखना चाहते हैं। कालोनी में शराबी, नशेड़ी और शरारती तत्वों का आना-जाना बढ़ गया है। सुरक्षा के लिए लिहाज से ही लोग चेन लगाए रखना चाहते हैं। पिछले दिनों कालोनी के लोगों ने कुछ नशेड़ियों को वहां से जाने के लिए कहा तो एक ने महिला पर ब्लेड से हमला करने की धमकी दी। इससे लोग घबराए हुए हैं। लोगों का आरोप है कि दूसरे पक्ष के लोग चेन को जबरन हटवाना चाहते हैं। जिससे बाहरी लोगों का आना-जाना फिर से शुरू हो जाएगा। इससे लोगों को सुरक्षा का डर सता रहा है। यहां रहने वाली रजनी सिंह का कहना है कि बीते महीने लोगों ने रात के समय के लिए एक गार्ड को रखा था। लेकिन रोजाना शाम के समय ही नशेड़ी और शराबियों का जमावड़ा लग जाता है। ऐसे में चेन जबरन हटाने को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ गया है। जिसमें कालोनी के लोगों ने दूसरे पक्ष पर दबंगई का आरोप लगाकर घरों के बाहर मकान बिकाऊ के पोस्टर लगाकर डीएम और एसएसपी से शिकायत की है। समाधान न होने पर लोगों ने प्रदर्शन कर नाराजगी भी जाहिर की। ट्विटर पर सीएम योगी आदित्यनाथ, एसएसपी, डीएम, डीजीपी यूपी समेत आला अधिकारियों को शिकायत की है। प्रदर्शनकारियों में कलावती, रजनी सिंह, मंजू रोतेला,पुष्पा, निलिमा, रजत सिंंह, कांति थापा, दीपक, शांति, सुनील गुप्ता, कमल, निशा, मेहराज और ऊषा समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
दूसरे पक्ष का कहना
दूसरे पक्ष से सुशील वर्मा का कहना है कि कुछ लोग परमानेंट चेन लगवाना चाहते हैं। इससे अन्य लोगों को दिक्कत है। पिछले दिनों मीटिंग में रास्ता खोलने पर बात होनी थी। लेकिन इस पर लोग सुरक्षा का हवाला देकर चेन नहींं खोलना चाहते हैं। मामले में डीएम और एसएसपी व नगर निगम को भी शिकायत दी हुई है। कुछ दिन बाद एक शादी का कार्यक्रम भी होना है। अब लोगों ने मकान बिकाऊ के पोस्टर बेवजह लगा दिए हैं। अगर लोगों को इतनी ही सुरक्षा ही चाहिए तो मंत्री के बराबर में घर लें।
विज्ञापन
------------------------
प्रशासन का वर्जन ः
गली में चेन लगाने का मुद्दा आपसी सहमति से होता है। वहां गली के पार्क में यदि नशेड़ी और शराबी खड़े होते हैं तो उन पर कार्रवाई होगी। चेन लगाने पर लोगों में विवाद है तो यह मामला मेरे संज्ञान में नहीं है। इस मामले की जांच कराई जाएगी। कालोनी में सिविल वर्दी में पुलिस जांंच करने जाएगी। विपिन कुमार-सिटी मजिस्ट्रेट
----------------
छावड़ा कालोनी में लोगों ने घरों के बाहर मकान बिकाऊ के पोस्टर लगाएं हैं और उन्हें सुरक्षा को लेकर डर सता रहा है तो यह मामला मेरे संज्ञान में नहीं है। वहां लोगों की सहमति से ही चेन लगाई जाएगी। फिलहाल दोनों पक्षों को तलब कर जानकारी की जाएगी। केशव कुमार- एएसपी
---------------------------------
सुमित कुमार
विज्ञापन
विज्ञापन