{"_id":"5f6c85a08ebc3e98f9653ee5","slug":"ghaziabad1600947616","type":"story","status":"publish","title_hn":"निजीकरण के विरोध में कूदा विद्युत मजदूर संगठन","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
निजीकरण के विरोध में कूदा विद्युत मजदूर संगठन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निजीकरण के विरोध में कूदा विद्युत मजदूर संगठन
विज्ञापन
- पूर्वांचल डिस्कॉम के निजीकरण के प्रस्ताव के विरोध में संगठन द्वारा 29 सितंबर से आंदोलन
माई सिटी रिपोर्टर
गाजियाबाद। विद्युत मजदूर संगठन की बैठक में निजीकरण के खिलाफ आंदोलन की रणनीति तैयार की गई।
संगठन के महामंत्री आशीष कुमार ने कहा कि पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड का निजीकरण का प्रस्ताव जो प्रबंधन द्वारा लाया गया है, वह उपभोक्ता एवं विभाग के हित में नहीं है। निजीकरण की वजह से एक तरफ बेरोजगार युवाओं के रोजगार के अवसर समाप्त होंगे। दूसरी तरफ कंपनी मुनाफा कमाने की वजह से महंगी दर पर बिजली बेचेगी। महामंत्री ने कहा कि कोरोना वायरस जैसे घातक संक्रमण में भी नियमित कर्मचारी एवं संविदा कर्मी बिजली फीडरों, सब स्टेशनों, पावर हाउस में उपभोक्ता शिकायतों का निवारण, विद्युत लाइनों का अनुरक्षण और विद्युत उत्पादन कार्य पूरी निष्ठा के साथ कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि बैठक में सर्व सम्मति से यह निर्णय लिया गया कि यदि पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड का निजीकरण के प्रस्ताव को निरस्त नहीं किया गया तो 29 सितंबर से सिलसिलेवार प्रदर्शन किए जाएंगे।