{"_id":"5f6c80a18ebc3ed935628f93","slug":"ghaziabad1600946337","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक की टक्कर से बुजुर्ग की मौत","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
बाइक की टक्कर से बुजुर्ग की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन
साहिबाबाद। साहिबाबाद के हज हाउस के पास सड़क पार करने के दौरान एक तेज रफ्तार बाइक सवार ने बुजुर्ग को टक्कर मार दी। हादसे में बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया। जहां से हालत गंभीर होने पर सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां इलाज के दौरान बुजुर्ग की मौत हो गई। परिजनों ने बाइक नंबर के आधार पर साहिबाबाद थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। वहीं दिल्ली से शाम को बाइक से घर लौट रहे युवक को बस ने टक्कर मार दी।
साहिबाबाद के जवाहर पार्क में रहीसुद्दीन परिवार के साथ रहते थे। वह अपने बेटे आमिर खान के साथ साहिबाबाद स्थित हज हाउस के सामने सड़क पार कर रहे थे। इसी दौरान एक तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही रहीसुद्दीन सड़क पर गिर गए। बेटे ने कंट्रोल रूम को मामले की सूचना दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से उन्हें सफदरजंग रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। बेटे ने बाइक नंबर के आधार पर साहिबाबाद थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। वहीं नितिन कुमार निवासी अर्थला दिल्ली मुंडका ट्रेनिंग पर गया था। वहां से घर लौटने के दौरान अर्थला पीर के सामने एक तेज रफ्तार अनियंत्रित बस ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में वह घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया है। पीड़ित परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। एसएचओ साहिबाबाद विष्णु कौशिक ने बताया कि दोनों पीड़ितों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन