फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   सीएम तक पहुंची साहिबाबाद में पानी की किल्लत का मामला

सीएम तक पहुंची साहिबाबाद में पानी की किल्लत का मामला

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 24 Sep 2020 04:48 PM IST
विज्ञापन
सीएम तक पहुंची साहिबाबाद में पानी की किल्लत का मामला
विज्ञापन
- पानी की परेशानी खत्म कर बोतल बंद पानी के अवैध कारोबार पर पाबंदी की मांग - यूनाइटेड फोरम ऑफ ट्रांस हिंडन एसोसिएशन के संयोजक ने लिखा सीएम को पत्र माई सिटी रिपोर्टर साहिबाबाद। टीएचए में दिनों दिन विकराल होती पानी की समस्या को अब सीएम तक पहुंचाया गया है। यूनाइटेड फोरम ऑफ ट्रांस हिंडन एसोसिएशन के संयोजक द्वारा सीएम को पत्र लिखकर इलाके में बढ रही पानी की समस्या के बारे में बताया गया है। इसके साथ ही इस क्षेत्र में बढ़ रहे पानी के अवैध व्यपार की जानकारी देते हुए इनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
एसोसिएशन पदाधिकारी जय दीक्षित ने सीएम को पत्र के जरिए बताया है कि  (साहिबाबाद विधानसभा क्षेत्र) के मोहन नगर जोन में 10 लाख की आबादी निवास करती है। यहां पर पेयजल की मांग 70 एमएलडी प्रतिदिन है जबकि आपूर्ति मात्र 40 एमएलडी प्रतिदिन है। दो दिन में एक बार सुबह के समय मात्र 30 मिनट के लिए आपूर्ति दी जा रही है। पानी की पर्याप्त आपूर्ति न होने की वजह से इसका सीधा लाभ पानी के अवैध व्यापारियों को मिल रहा है। जो धड्ल्ले से  पानी के प्लांट खोल रहे हैं, जिसकी वजह से भूजल दोहन बढ़ रहा है। जय दीक्षित से सीएम को पत्र के जरिए बताया है कि भूजल के अवैध दोहन से मोहन नगर जोन का भूजल स्तर 250 फीट नीचे जा चुका है, इन व्यापारियों के साथ जल निगम के अधिकारियों की भी मिलीभगत का अंदेशा जताया है। फेडरेशन पदाधिकारी द्वारा पत्र में नगर आयुक्त से मिलने का जिक्र भी किया गया है। जहां नगर आयुक्त ने मिलने के बाद क्षेत्रवासियों की समस्याओं का समाधान करने को स्थानीय अधिकारियों को जिम्मेदारी दी थी लेकिन बाद में कोई सुनवाई नहीं हुई। ऐसे में जय दीक्षित ने सीएम से इस मामले को गंभीरता से लेते हुए समस्या का समाधान निकलवाने की अपील की है। जय दीक्षित ने बताया कि पूर्व में सांसद द्वारा भी सीएम को इस समस्या से अवगत कराया जा चुका है और शासन स्तर पर यह फाइल अभी पेंडिंग है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed